श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की 135 वीं जयंती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलों की नगरी बैंगलोर में श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ बैंगलोर के तत्वाधान में मनाई गई।
रामनवमी की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन रखा गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़ एक प्रस्तुति दी। प्रस्तुतियों पर श्रोता झूमते नजर आए। वही रामनवमी को सुबह चढ़ावो के लाभार्थी मागड़ी रोड़ स्तिथ मंदिर में पूज्यनीय गुरुवर श्री राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिया।
आम सभा की शुरुआत ठीक 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर अध्यक्ष श्री समरथारामजी के आदेशानुसार सचिव श्री भीमाराम जी भुरिया ने की। जिसमें नविन कार्यकारिणी बनाने तथा अन्य समाज विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें लगभग 10 हजार बंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का आयोजन भी रखा गया था। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।
नवीन कार्यकारिणी का गठन
श्री राजाराम आंजणा पटेल संघ बेंगलुरु की नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव दिनांक 09-04-2017 को मागडी रोड मंदिर में सम्पन्न हुए जिसमें निम्न लिखित पदाधिकारी नियुक्त किए गए :-
1- अध्यक्ष - श्री नाथुरामजी फक (गांव सराना)
2- उपाध्यक्ष - श्री चुनारामजी सोलंकी (गांव करमावास)
3- सचिव - श्री भीमारामजी भूरिया (गांव तिखी पहाडपुरा)
4- सह सचिव - श्री कलारामजी ओड (गांव सावीधर)
5- कोषाध्यक्ष - श्री लखमारामजी बग (गांव रामा बाला)
6- उप कोषाध्यक्ष - श्री मंलारामजी कोदली (गांव भाचरणा)
इस कार्यकारिणी के सहित कुल 27 एरियों से 27 सदस्य नियुक्त किए गए। Co-Opt 3 सदस्य तथा भूतपूर्व अध्यक्ष श्री समरथारामजी ओड रुचियार व संरक्षक छोगारामजी आकोदिया रेवडा खुर्द सहित कुल 32 सदस्य की कार्यकारिणी बनाई गई। गुरुवर श्री राजेश्वर भगवान के आशीर्वाद से समाज विकास के नए आयामो को पार करें। ऐसी प्रार्थना करते हैं।
चौधरी आँजणा पटेल समाज के सबसे बड़े सोसियल ग्रुप CAPS GROUP की और से नव गठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं......
अहमदाबाद में ये चार ग्रूप (ओढ़व चाँदखेड़ा चोला सरसपुर ) बने है इन को एक होना चाहिए और सब हिलमिल के कालूपुर के आसपास कोई ख़ुद की जगह ले लेनी चाहिए तो कालूपुर अहमदाबाद का 0 सेंटर है और भारत का मध्य रेल का सबसे बड़ा केंद्र है इस लिए कालूपुर में अगर कोई समाज का भवन बनता है तो सब के लिए राह आसान हो जाएगी हाल फ़िलाल समाज की दो जगह है, ओढ़व और चाँदखेड़ा लेकिन साउथ प्रवासियों के लिए कोई महत्व की नहीं है और न कोई इन जगहों से समाज को कोई आवक हो रही है न कोई दोनो जगहों पर भवन है सब लोग अपने स्वार्थ के लिए नज़दीकी इलाक़े में जगह लेने के लिए खिस तान कर रहे है। मेरा सब से येही आग्रह: है कि सब एक हो जाओ और चेन्नई जैसा एक सुंदर भवन बनाओ।
ReplyDeleteमुकेश कुमार जगारामजी पोण
निम्बावास भिनमाल
www.facebook.com/chennaielectricals9879113490
शंकर भाई में आप से आग्रह करता हु के आप के पास सोसीयल मीडिया का सबसे बड़ा प्लैट्फ़ोर्म है सो आप हर सोसीयल मीडिया के सपोर्ट से एक समाज में मुहिम सलाओ अहमदाबाद के ओर से और बाहर के लोगों तक पहुँचाओ इस से इन समाज के आगेवानो पर कुस दबाव आए हो सके तो शिकारपूरा तक भी महाराज श्री दयारामजी तक भी बात पहुँचाओ हो सके तो सांसद देवजी भाई को भी ये सन्देश भेजो और एक समाज एक भवन की माँग करो ये चार चार जगह पर अलग अलग कर रहे हो ये एकजुटता का परिचय नहीं है अहमदाबाद भारत देश का एक मध्यवती भाग है यहाँ पर हर हाल में सुविधा होनी चाहिए।
ReplyDeleteजय राजारामजी की