Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label CAPS रुड़ाराम चौधरी भीनमाल. Show all posts

    ऑजणा कलबी समाज शूटिंग बॉल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    सामाजिक समरसता मिशन के तहत ऑजणा कलबी समाज शूटिंग बॉल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2018 का शुभारंभ |
    #CapsNews | श्री रुड़ाराम चौधरी व श्री अनिल चौधरी की रिपोर्ट
    भीनमाल - आंजणा (कलबी) समाज छात्रसंघ के द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय शूटिंग बॉल वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय शिवराज स्टेडियम भीनमाल में डॉ. भुपेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ भुपेंद्र चौधरी ने कहा कि आंजणा समाज छात्रसंघ की युवा टीम ने भीनमाल में सामाजिक समरसता व भाईचारे के उद्देश्य से भीनमाल नगर में पहली बार आंजणा समाज के युवाओं की यह पहल बहुत ही सराहनीय हैं | इस प्रतियोगिता में सभी समाज बन्धुओं को साथ लेकर एकता संदेश देने जैसा कार्यक्रम आयोजित किया । विशिष्ट अतिथि पुखराज बगोटी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए । खेल आपसी भाईचारे व शारीरिक तन्दरुस्ती के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है | इस दौरान भामाशाह जोगाराम पटेल, व्याख्याता प्रागाराम चौधरी, हिम्मताराम कोरा, चैनराम पटेल, लक्ष्मण भजवाड, गेनाराम, ऑजणा कलबी समाज छात्रसंघ भीनमाल के अध्यक्ष जैसाराम पटेल, गुमान सिंह गुन्दाऊ, दिनेश मांजु, जवाना राम चौधरी, माना राम आरआई, रमेश सेवडी, डुंगरा राम हैड कानिस्टेबल, जानुराम, भंवर पंवार, मनोहर रामाणी, मदरूपाराम, रूड़ाराम सेवड़ी, कृष्ण कुमार, सुरेश पटेल, छगनाराम, ओमप्रकाश धुम्बडिया, चैना राम थोबाऊ, जोरा राम, हरीराम, श्रवण पटेल, विक्रम चौधरी नवापुरा आदि बहुत संख्या में लोग मौजूद थे ।

    विद्यार्थी जीवन एक महत्वपूर्ण समय हैं - श्री चौधरी

    आंजणा छात्रावास में शनिवार को आंजणा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पूराराम चौधरी मौजूद रहे। विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक महत्वपूर्ण समय है, जिसे विद्यार्थीयों को व्यर्थ नही ग्वाना चाहिए । समाज के उत्थान के लिए बालिका शिक्षा पर जोर देकर बालिकाओं को आगे आने का आह्वान किया। प्रतिस्पर्धा के दौरा में शिक्षा की समाज महती आवश्यकता है।

    देवस्थान विभाग के अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी को अपनी रूचि के अनुुसार क्षेत्र का चयन कर आगे बढना चाहिए। वर्तमान तकनीकी युग में समाज की पुरानी परंपराओं को नही भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तकनीकि का युग है, विद्यार्थीयों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकि  ज्ञान भी आवश्यक है। इस अवसर पर सीआई अशोक आंजणा, दांतीवास सरपंच चैनाराम चौधरी, डॉ. भूपेन्द्र चौधरी, डॉ. सीआर चौधरी,  सुजानाराम, हीराराम चौधरी, सुरेन्द्र परिहार, चैनाराम पटेल सहित बडी़ संख्या में समाज के बंधु मौजूद थे।  

    150 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान- समिति के प्रतिनिधि बालुराम चौधरी ने बताया कि समारोह के दौरान 150 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।  विभिन्न क्षेत्रों में चयनित मोतीराम आंजणा, जितेन्द्र कुमार, कमलेश चौधरी, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. शंकराराम, डॉ. बाबूलाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. मोहनलाल, शंकरलाल, मेहराराम, डॉ. विजयराज चौधरी, कृष्ण कुमार, दलाराम, प्रदीप कुमार व नारायणाराम खेलकूद प्रतियोगिता में ममता कुमारी, गीता कुमारी, प्रवीण कुमारी, दिनेश कुमार का राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हाने पर प्रतिभागीयों का सम्मान किया गया। 
    भीनमाल से CAPS प्रतिनिधि श्री रुड़ाराम चौधरी की रिपोर्ट