आंजणा छात्रावास में शनिवार को आंजणा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पूराराम चौधरी मौजूद रहे। विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन एक महत्वपूर्ण समय है, जिसे विद्यार्थीयों को व्यर्थ नही ग्वाना चाहिए । समाज के उत्थान के लिए बालिका शिक्षा पर जोर देकर बालिकाओं को आगे आने का आह्वान किया। प्रतिस्पर्धा के दौरा में शिक्षा की समाज महती आवश्यकता है।
देवस्थान विभाग के अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी को अपनी रूचि के अनुुसार क्षेत्र का चयन कर आगे बढना चाहिए। वर्तमान तकनीकी युग में समाज की पुरानी परंपराओं को नही भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तकनीकि का युग है, विद्यार्थीयों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकि ज्ञान भी आवश्यक है। इस अवसर पर सीआई अशोक आंजणा, दांतीवास सरपंच चैनाराम चौधरी, डॉ. भूपेन्द्र चौधरी, डॉ. सीआर चौधरी, सुजानाराम, हीराराम चौधरी, सुरेन्द्र परिहार, चैनाराम पटेल सहित बडी़ संख्या में समाज के बंधु मौजूद थे।
150 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान- समिति के प्रतिनिधि बालुराम चौधरी ने बताया कि समारोह के दौरान 150 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में चयनित मोतीराम आंजणा, जितेन्द्र कुमार, कमलेश चौधरी, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. शंकराराम, डॉ. बाबूलाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. मोहनलाल, शंकरलाल, मेहराराम, डॉ. विजयराज चौधरी, कृष्ण कुमार, दलाराम, प्रदीप कुमार व नारायणाराम खेलकूद प्रतियोगिता में ममता कुमारी, गीता कुमारी, प्रवीण कुमारी, दिनेश कुमार का राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हाने पर प्रतिभागीयों का सम्मान किया गया।
भीनमाल से CAPS प्रतिनिधि श्री रुड़ाराम चौधरी की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।