Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label Carrier Guidance. Show all posts

    भारतीय सेना में हो रही है भर्ती,12वीं पास करें आवेदन

    भारतीय सेना में 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की कुल संख्या 90 है।

    शैक्षिक योग्यता

    मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथमेटिक्स में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।

    आयु सीमा

    16.5 से 19.5 वर्ष

    वेतनमान

    ट्रेनिंग के तीन साल तक 21000 रूपए प्रति माह दिया जाएगा। वहीं ट्रेनिंग के चार साल पूरे होने पर लेफ्टिनेंट की रैंक दी जाएगी और वेतन 15600 से 39100 रूपए, ग्रेड पे 5400 व एमएसपी 6000 रूपए दिया जाएगा।

    ऎसे करें आवेदन

    इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। आवेदन पत्र व अन्य जानकारियों के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें।

    10वीं के बाद: बनाना है अच्छा CAREER तो इन स्ट्रीम्स में करें पढ़ाई

    एजुकेशन अलर्ट। 10वीं बोर्ड एग्जाम कम्प्लीट कर लेने के बाद करीब-करीब हर स्टूडेंट, प्री यूनिवर्सिटी एजुकेशन (11वीं कक्षा) स्ट्रीम चुनने को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। पटेल कलबी समाज, मोबाइल एप्प इसी के मद्देनजर 10वीं के बाद कुछ बेहतरीन स्ट्रीम की जानकारी दे रहा है।

    10वीं के बाद तीन मेन स्ट्रीम
    10वीं के बाद भारत में तीन स्ट्रीम प्रचलित हैं। ये हैं कॉमर्स, साइंस और आर्ट/ह्यूमेनिटीज। 10वीं के बाद की पढ़ाई एक तरह से हायर एजुकेशन की दिशा में पहला पड़ाव है। जॉब मार्केट की जरूरत को देखते हुए अगर इसी स्टेज पर किसी अनुकूल स्ट्रीम को स्टडी के लिए सिलेक्ट कर ली जाए तो जॉब पाने या एक सक्सेस करियर बनाने की मंजिल काफी आसान हो जाती है। हम विस्तार से बता रहे हैं कि इन स्ट्रीम्स के करियर ट्रेंड क्या हैं और 12वीं कंप्लीट करने के बाद क्या-क्या किया जा सकता है।

    1) कॉमर्स : इसके तहत ट्रेड और बिजनेस में पढ़ाई होती है। यह फील्ड उनके लिए है जो फाइनांस और बैंकिंग की फील्ड में रूचि रखते हैं। 12वीं कॉमर्स से करने के बाद आप इसी स्ट्रीम में यूजी और पीजी की पढ़ाई कर सकते हैं। इस स्ट्रीम से कोर्स करने के बाद गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर में क्लर्क ग्रेड से लेकर एग्जीक्यूटिव और ऑफिसर लेवल तक गोल्डन चांसेस अवेलबल हैं। नौकरी जॉब इंडेक्स की मानें तो भारत में सबसे ज्यादा जॉब ग्रोथ बैंकिंग और अकाउंट की फील्ड में है। मार्च 2015 में यह 43 परसेंट के करीब माना गया है।

    2) साइंस : साइंस एक ट्रेडिशनल स्ट्रीम है। साइंस 12वीं के बाद मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ज्यादा मशहूर है। लेकिन साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई और करियर की रेंज बहुत वाइड हो गई है। अब यह मेडिकल या इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं है। कम्प्यूटर और माइक्रोटेक्नोलॉजी ने इसमें कई नए-नए मौके पैदा किए हैं। इस फील्ड में भी 12वीं कम्प्लीट करने व डिप्लोमा, यूजी और पीजी जैसे कोर्सेस से अच्छी नौकरियां पाई जा सकती हैं। बताते चलें कि नौकरी जॉब इंडेक्स ने 2015 में नए जॉब देने के मामले में दूसरे नंबर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की फील्ड को माना है, जो साइंस का ही एक हिस्सा है।

    3) आर्ट और ह्यूमेनिटीज : इस स्ट्रीम की रेंज बहुत वाइड है। इसमें हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, लैंग्वेज, मैथ, एन्थ्रोपोलॉजी, जर्नलिज्म और ह्यूमन रिसोर्स जैसे सब्जेक्ट्स की पढ़ाई होती है। इस स्ट्रीम में 12वीं और हायर एजुकेशन कम्प्लीट करने के बाद बहुत सारे करियर ऑप्शन हैं। गवर्नमेंट, प्राइवेट सेक्टर से लेकर फ्रीलांस लेवल पर भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है।

    कॉमर्स से पा सकते हैं बेहतर करियर और रोजगार

    इस सप्ताह ‘काउंसलिंग कॉर्नर’ में पढ़िए कॉमर्स स्ट्रीम और उस पर आधारित कॅरियर के विकल्पों के बारे में। लोकप्रियता के मामले में यह छात्रों और अभिभावकों के बीच साइंस स्ट्रीम के बाद दूसरे स्थान पर है। अंडर ग्रेजुएट स्तर पर कॉमर्स एक प्रमुख विषय है। इसका संबंध मूल रूप से व्यापार की समझ, बाजार के उतार-चढ़ाव, अर्थव्यवस्था की जानकारी, मौद्रिक और औद्योगिक नीतियों आदि से है। विषय के स्तर पर कॉमर्स अकाउंटेंसी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, मार्केटिंग और ई-कॉमर्स सहित कई अन्य विषयों का मिलाजुला विस्तृत क्षेत्र है। इसलिए इसमें पढ़ाईऔर रोजगार के लिए पर्याप्त विकल्प उपलब्ध हैं। हर विषय की तरह कॉमर्स और उससे संबंधित विषयों की पढ़ाई के लिए भी कुछ अभिरुचियों का होना जरूरी होता है। यहां कुछ प्रश्न दिए गए हैं, जिनका उत्तर देकर आप यह जान सकते हैं कि आपकी अभिरुचि कॉमर्स के लिए उपयुक्त है या नहीं।
    इन प्रश्नों से जांचें अभिरुचि
    - क्या आपके पास गणना की अच्छी क्षमता है?
    - क्या आपमें विश्लेषणात्मक कौशल है?
    - क्या आपके पास व्यापार का व्यावहारिक बोध है?
    - क्या आप त्रुटिरहित और सटीक काम को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं?
    - क्या आप कार्यालय के माहौल का आनंद उठाते हैं?
    - क्या आपमें गणनाएं करने के साथ आंकड़ों को समझाने का हुनर है?
    - क्या आप बजट, व्यापार की खबरों और आर्थिक समीक्षाओं को पढ़ते हैं?
    - क्या आप में प्रशासकीय और संगठन के रूप में काम करने की कुशलता है?
    पूछे गए इन प्रश्नों में से अगर अधिकांश का जवाब आपके पास ‘हां’ है, तो समझिए आपके भीतर वह अभिरुचि है, जो कॉमर्स के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए जरूरी है।
    कॉमर्स में उपलब्ध विषयों के विकल्प
    बिजनेस इकोनॉमिक्स
    इस विषय में लॉ ऑफ डिमांड एंड सप्लाई, लॉ ऑफ रिटर्न्सर, इलास्टिसिटी, थ्योरी ऑफ प्राइसिंग अंडर डिफरेंट मार्केट फॉर्म्स आदि से संबंधित कॉन्सेप्ट के बारे में पढ़ाया जाता है।
    कॉस्ट अकाउंटिंग
    इस विषय में जॉब एंड कॉन्ट्रैक्ट कॉस्टिंग, ओवरहेड्स कॉस्टिंग, स्टैंडर्ड एंड वेरिएंस कॉस्टिंग और बजटरी कंट्रोल से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है।
    ऑडिटिंग
    इस विषय में वैल्यूएशन, वाउचिंग ऑफ ट्रांजेक्शन, एसेट्स एंड लाइबिलिटी आदि से जुड़े मामलों के बारे में बताया जाता है। इसमें क्लब, हॉस्पिटल और चैरिटेबल संस्थानों जैसे संगठनों की ऑडिटिंग के बारे में भी सिखाया जाता है।
    फाइनेंशियल अकाउंटिंग
    यह विषय मुख्य रूप से प्रॉफिट एंड लॉस स्टेटमेंट, बैलेंस शीट, कंपनी अकाउंट, कैलकुलेशन ऑफ डेप्रिशिएशन एंड वैल्यूएशन ऑफ शेयर, गुडविल ऑफ कंपनी और नॉलेज ऑफ अकाउंटिंग स्टैंडर्ड (इंडिया/ इंटरनेशनल) आदि के बारे में जानकारी देता है।
    बिजनेस फाइनेंस
    इस विषय में फाइनेंशियल एनालिसिस और मैनेजमेंट ऑफ कैपिटल आदि व्यापारिक दुनिया की बुनियादी बातें समझायी जाती हैं। इसके अलावा लाभ के लिए पूंजी के बेहतर उपयोग की विधियों को समझने में भी यह विषय मदद करता है।
    इनकम टैक्स
    इस विषय के तहत इनकम टैक्स, टैक्स प्लानिंग, टैक्स डिडक्शन और नॉट टैक्सेबल इनकम आदि के बारे में नियमों व कर संबंधी कानूनों की जानकारी दी जाती है।
    बिजनेस लॉ
    व्यापार से संबंधित देश के अमूमन सभी कानून इस विषय के अध्ययन क्षेत्र में आते हैं। कंपनीज एक्ट और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट आदि कानूनों को प्रमुख रूप से इस विषय में पढ़ाया जाता है।
    मार्केटिंग
    यह विषय प्रोडक्ट, प्राइसिंग मेथड, प्रोमोशन, डिस्ट्रिब्यूशन चैनल और लॉजिस्टिक्स आदि के बारे में बताता है।
    बिजनेस कम्यूनिकेशन
    यह विषय मुख्य रूप से व्यापार संबंधी संवाद कौशल को निखारने पर केंद्रित है। इस विषय के जरिए छात्रों को व्यापारिक कार्यो के लिए उपयोग में आने वाले बिजनेस लेटर, नोटिस और मेमो आदि को तैयार करने की कला सिखाई जाती है। मौखिक संवाद के बारे में भी यह विषय प्रशिक्षित करता है।
    रोजगार के लिए जरूरी कौशल
    - आंकड़ों की गणना और उनके विश्लेषण में रुचि हो।
    - संवाद का बेहतर कौशल हो।
    - टीम के साथ काम करने और उसका नेतृत्व करने की क्षमता हो।
    - संगठन संबंधी और प्रशासनिक क्षमताएं हों।
    - तार्किक दृष्टि से चीजों को परखने का हुनर हो।
    - सटीक और त्रुटिरहित काम करने में निपुणता हो।
    - लंबी अवधि तक लगातार काम करने की क्षमता हो।
    - अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी नई चीजों और नवीनतम तकनीकों को सीखने की जिज्ञासा हो।
    - रचनात्मकता के साथ उच्च स्तर की बौद्धिक क्षमता हो।
    कॉमर्स में पढ़ाई के विकल्प
    10+2
    - फाउंडेशन (सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस)
    - लॉ (पांच वर्षीय)
    - कंप्यूटर इनरिचमेंट कोर्स (अल्प अवधि का)
    बैचलर डिग्री
    - बी.कॉम
    स्पेशलाइजेशन
    - कॉस्ट अकाउंट
    - सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस
    - मार्केटिंग
    - बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
    पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री
    - एम.कॉम.
    - इंटरनल/एक्सटर्नल
    - एमबीए
    स्पेशलाइजेशन
    फाइनेंस, मार्केटिंग, सिस्टम्स, इंटरनेशनल ट्रेड
    - सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस, सीएफए
    डिप्लोमा
    - बैंकिंग
    - टैक्सेशन
    कॅरियर से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक शेयर कीजिए हमारे साथ आपकी समस्या.... हमारे विशेषज्ञ आपको उचित सलाह देंगे। आगे हम वीकली आपसे कॅरियर के बारे में एक नया ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं जिसमे आपको ऑनलाइन जवाब मिल जाएगा आप हमारे विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन बात भी कर पाएंगे इस का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा हैं आशा करते हैं आप सभी कार्य के लिए हमें सहयोग करते रहेंगे ।
    और अधिक जानकारी के लिए लॉग इन  कीजिए 

    Youth Motivation & Career Guidance 20 मई को सांचोर में

    पटेल कलबी समाज मोबाइल एप्प की और से Youth Motivation & Career Guidance शिविर 20 मई को सांचोर में आयोजित किया जाएगा! जिसमें कलबी पटेल समाज के युवा देश भर भाग लेंगे। कार्यक्रम को आयोजक अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम श्री राजाराम आँजणा छात्रावास, मोजियावास सांचोर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक के रूप में भोमाराम नैनोल, रमेश चौधरी पथमेड़ा, प्रभारामजी (अध्यापक), विशन पटेल, महादेवा राम चौधरी को नियुक्त किया गया हैं। प्रेरक (Motivator) के रूप में आदरणीय श्री रमेश भाई पुना, आदरणीय श्री बाबूलाल चौधरी भीनमाल और आदरणीय श्री हर्षद भाई (गुजरात पुलिस) अपनी सेवा देंगे। कार्यक्रम में फेसबुक, ट्विटर और अन्य Social Sides पर एक्टिव रहने वाले समाज बंधू कार्यक्रम में शिरकत करेंगे....

    Youth Motivation & Carrier Guidance

    Youth Motivation & Carrier Guidance  20 मई को आपके शहर सांचोर में..... आप अवश्य भाग ले......