Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label KAPS जीवाराम चौधरी सिरोही. Show all posts

    समाज के युवा ने एक माँ के लिए डोनेट किया ब्लड

    आँजना चौधरी समाज छात्रावास सिरोही के एक युवा ने ब्लड डोनेट करके एक माँ और बेटे की जान बचाई।
    सिरोही के राजकीय अस्पताल में एक पीड़ित को रक्त की जरूरत पड़ने पर चौधरी होस्टल के युवा भरत कुमार चौधरी ने तुरन्त ब्लड डोनेट करके उनकी जान बचाई।पीड़ित परिवार ने उनका दिल की गहराइयो से धन्यवाद दिया।इस मौके पर शैलेश चौधरी,नारयण चौधरी एव हॉस्पिटल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    समाचार के लिए सिरोही से श्री जीवाराम चौधरी

    फुटबॉल प्रतियोगिता 06 जनवरी से

    दिलीप चौधरी की याद में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गाव उड़वारिया में किया जाएगा।  आने वाली टीमो के रहने व भोजन व्यवस्था आयोजन स्थल पर रहेगी।  विजेता टीम को 10000 नकद इनाम व ट्रॉफी एवं उपविजेता को 3500 व व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी सिरोही से

    फुटबॉल प्रतियोगिता 06 जनवरी से

    दिलीप चौधरी की याद में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गाव उड़वारिया में किया जाएगा।  आने वाली टीमो के रहने व भोजन व्यवस्था आयोजन स्थल पर रहेगी।  विजेता टीम को 10000 नकद इनाम व ट्रॉफी एवं उपविजेता को 3500 व व ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी सिरोही से

    मोटिवेशन शिविर आयोजित

    KAPS न्यूज़ सिरोही। स्थानीय महाविद्यालय में आयोजित युथ मोटिवेशन एवम् करियर गाइड शिविर युवा विकास केंद्र के माध्यम से आयोजित हुआ। छात्र संघ अध्यक्ष नारायण चौधरी के अनुसार इसके मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर बाबूलाल चौधरी (भीनमाल) ने दो चरणों में अपनी प्रस्तुति दी। "खुद से मिलो खुदा से मुलाकात होगी"। की थीम पर आधारित कार्यक्रम में अपने अनुभव एव खुद को पहचानो समेत कई उदाहरणों के माध्यम से प्रेरित किया।उपस्थित विद्यार्थियो एव व्याख्याताओ ने सवाल जवाब भी किये जिनके उत्तर शानदार ढंग उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    नवोदय विद्यालय कालन्द्री (सिरोही) में मोटिवेशन कैंप आयोजित

    सिरोही नवोदय विद्यालय जो कि कालन्द्री में स्थित है।  इस नवोदय विद्यालय में मोटिवेशनल प्रोग्राम में वक्ता के रुप में आमंत्रित मोटिवेशनल स्पीकर बाबूलाल चौधरी (भीनमाल) ने विभिन्न उदाहरणों व प्रयोगों के प्रदर्शन के द्वारा प्रेरित किया।

    राजकीय सी.सै स्कूल में मोटिवेशनल प्रोग्राम आयोजित किया गया

    कालन्द्री ( सिरोही )में स्थित राजकीय सी.सै. स्कूल में आयोजित मोटिवेशनल प्रोग्राम में आमंत्रित वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर भीनमाल निवासी बाबूलाल चौधरी ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने
    के लिए अपनी प्रेरक अभिव्यक्ति दी। इस अवसर पर स्कूल का स्टॉफ व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद थे।

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी, सिरोही से

    कोजरा में आयोजित आँजणा समाज बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन

    कोजरा में आयोजित आँजणा समाज बॉलीवॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष सिरोही कॉलेज नारणाराम चौधरी एवं रावाराम जी जूडाल रहे।कार्यक्रम की शुरुआत राजेश्वर भगवान की आरती के साथ हुई।उप प्रमुख ने कोजरा ग्राम वासियो का इतना बड़ा जिलास्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन करवाने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया ।
          मैच में धनारी विजेता रही वही उपविजेता भावरी रही। अतिथियों ने सभी खिलाडीयो को पारितोषिक वितरण करके उत्साहवर्धन किया।

    देश के पहले आदर्श गांव के युवा सरपंच को टेलीविज़न पर देखिए 8 नवम्बर को

        

               आँजना चौधरी समाज के गौरव एवं देश का प्रथम आदर्श गाँव पुंसरी के युवा सरपंच भाई श्री हिमांशु भाई पटेल को शताब्दी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री रवीना टंडन एवं युवा गायक सोनु निगम के साथ स्टार प्लस के एक कार्यक्रम "आज की रात हैं जिन्दगी" भाग लेंगे। 

        आप को ज्ञात रहे की श्री हिमांशू भाई ने देश की प्रथम आदर्श गाँव बनाया हैं। जिसमें कई आधुनिक सुविधाएं हैं।

    आइए जानते हैं आदर्श पुंसरी गांव को.... 
           देश के कई गांव और शहर पानी, बिजली व सड़क जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लेकिन गुजरात का पुंसरी गांव सुविधाओं की वजह से देश के सात लाख गांवों के लिए आदर्श बन गया है। सीसीटीवी, वाई-फाई, कम्यूनिटी रेडियो, सफाई व्यवस्था, अपनी बस सेवा और आरओ वाटर प्लांट के कारण पुंसरी शहरों को भी मात दे रहा है।

             प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में सांसद आदर्श ग्राम योजना के उद्घाटन के मौके पर जिस पुंसरी गांव का जिक्र किया वह गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 35 किमी दूर साबरकांठा जिले में हैं। उस गांव में देशभर से आला अधिकारियों, सामाजिक संगठनों व ग्रामीण विकास में रुचि रखने वाली एजेंसियों का आना जाना बढ़ गया है। कुछ साल पहले पुसंरी भी आम गांवों जैसा ही था लेकिन युवा सरपंच हिमांशु पटेल के कुछ कर गुजरने की जिद ने आज गांव की सूरत व सीरत दोनों बदल दी है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से हर ग्राम पंचायत को तीन से पांच करोड़ रुपये मिलते हैं लेकिन कुछ गांव ही उस पैसे का सदुपयोग कर पाते हैं। पुंसरी पंचायत के पास पांच साल पहले 30 लाख 40 हजार रुपये की जमा पूंजी थी। अब उसके खाते में 45 लाख रुपये हैं। इसके अलावा गांव में सीसी रोड, चार रुपये में 20 लीटर मिनरल वाटर, कम्यूनिटी रेडियो जिस पर आवश्यसक सूचना के साथ सुबह शाम भजन सुनाए जाते हैं। गांव से बाहर स्कूल जाने वाले बच्चों , दूध बेचने वाले पशुपालकों के लिए पंचायत की बस सेवा भी है। सरपंच हिमांशु भाई ने पद संभालते ही सबसे पहले सेनीटेशन सुविधा पर जोर दिया इसके साथ सुरक्षा व मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी लगाए। बिजली के खंभों पर नंबर डाल दिए ताकि जहां भी तकनीकी खराबी हो शिकायत में नंबर लिखने पर समस्याओं का समाधान तुरंत हो सके। शिक्षा, सफाई व्यवस्था, महिला जागरुकता में भी पुंसरी खूब आगे है।

         ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिसिटी पंचायत ईको फ्रेंडली इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन के लिए बायो इलेक्ट्रिसिटी प्लांट लगा रही है जिससे गांव के 12 सौ घरों में से 250 को बिजली मिल सकेगी। राज्य सरकार ने प्लांट के लिए 40 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं।

    एलईडी स्ट्रीट लाइट से घटेगा बिल छह हजार की आबादी वाले गांव में 22 लाख रु की लागत से 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इससे दो माह का बिजली बिल 55 हजार से घटकर 22 हजार रुपये होने की उम्मीद है।

    आदरणीय हिमांशु जी को आप स्टार प्लस पर दिनांक 8/11/2015 को अमिताभ बच्चन जी के साथ रात 8 बजे के कार्यक्रम में देख सकते हो।


    समाचार के लिए श्री प्रकाश भाई वापी, श्री जीवाराम चौधरी सिरोही, श्री मांगीलाल मदुरै, श्री भूराराम चौधरी हैदराबाद

    ACSCP क्रिकेट प्रतियोगिता 12 नवंबर से

    ACSCP क्रिकेट प्रतियोगिता एव स्नेह मिल्न समारोह का आयोजन दीवाली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया जा रहा है इस बार कार्यक्रम का आयोजन कृष्णगंज के द्वारा किया जा रहा है व आबूगोड़ आँजणा समाज का पहला नाईट टूर्नामेंट भी।अतः सभी समाज बन्धुओ से निवेदन है की दिनांक 12/11/15 से 14/11/15 तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शोभा बढ़ावे।

    स्थान- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कृष्णगंज।
    निवेदक- समस्त आँजणा चौधरी समाज कृष्णगंज एवं आबूगोड़ युवा शक्ती

    सांसद श्री पटेल के साथ 66 वां जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया

    राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोडी में सांसद देवजी एम पटेल के साथ मनाया 66वां  जिला स्तरीय वन महोत्सव 

    जिलाप्रशासन एवं वन विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में हरित राजस्थान के संदेश स्वरूप 66वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही (रेवदर) में आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने स्कूली छात्र-छात्राओं से एक-एक पौध लगाकर उनकी सार संभाल कर पेड़ बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से अधिकाधिक पौधरोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि धरती पर पेड़ों की हरियाली की चादर ही स्वर्ग के समान है, जिससे क्षेत्र में वर्षा भी अधिक होती है। पेड़ों से रहित धरती नरक के समान है। उन्होंने प्रत्येक वर्ष में जिले में पौधरोपण का अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत के लिए प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख एवं तृतीय पुरस्कार एक लाख की घोषणा की। 

    समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी सिरोही से

    विधार्थी मित्र वोट देकर सहयोग करे

    छात्रसंघ चुनाव में आँजना समाज के इन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर विजय बनावें- विनती पटेल कलबी समाज (KAPS) एप्प परिवार

    खेलो से आपसी भाई चारा बढ़ता है उप प्रमुख चौधरी

    33 वीं जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 15 वर्षीय छात्र नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन आदर्श रा.उ.मा.विद्यालय कृष्णगंज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी ने खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलवायी इस दौरान स्थानीय सरपंच छोगाराम लौहार, प्राचार्य धर्मदत्त व्यास, प्रागाराम चौधरी खेल प्रभारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

    समाचार के लिए जीवाराम चौधरी सिरोही से

    एबीवीपी ने सिरोही में नारणाराम चौधरी को बनाया अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी

    आगामी 26 अगस्त को होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर कॉलेजों में सरगर्मियां तेज हो चुकी है। चुनाव में खड़े होने वाले संभावित दावेदार अभी से कॉलेज में छात्रों से संपर्क करने में जुट गए है।
    इधर, सिरोही पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी की ओर से नारणाराम चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। एबीवीपी सिरोही छात्रसंघ चुनाव संचालन समिति की बैठक मंगलवार को नेहरू पार्क में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नारणाराम चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। एबीवीपी के जिला चुनाव प्रभारी मुकेश माली ने बताया कि पीजी कॉलेज सिरोही की छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए नारणाराम चौधरी को संगठन का प्रत्याशी घोषित किया गया है। चौधरी कॉलेज में इकाई अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन कर चुके है तथा वर्तमान में संगठन ने कर्तव्य निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए चुनाव के लिए अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। इधर, चुनाव को लेकर प्रमुख दलों के कार्यकर्ता अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर रहे हैं। कई छात्र नेता तो छात्र-छात्राओं के घर जाकर संपर्क करने में जुट गए हैं।

    एप्प परिवार नारणाराम चौधरी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं

    समाचार के लिए सिरोही से श्री जीवाराम चौधरी

    किताबी ज्ञान के साथ साथ खेल भी आवश्यक - उपजिला प्रमुख श्री चौधरी

    सरतरा में 60 वीं जिलास्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रंगारंग उदघाटन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 13 टीम भाग ले रही है उदघाटन के शुभारम में उपस्तिथ उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी ने कहा की विद्यार्थियो में किताबी शिक्षा के साथ खेल भी आवश्यक है ताकि मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास भी हो। चौधरी ने समस्त खिलाडियों को खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी। इस दौरान स्थनीय सरपंच भेराराम भील, समाजसेवी हिम्मतसिंह जी झाला व ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।

    समाचार के लिए सिरोही से 

    समाचार के प्रयोजक हैं 


    युवा ही देश का भविष्य- उप जिला प्रमुख

    माँ आरसना अम्बाजी के प्रागण में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित युवा नेतृत्व व सामाजिक परिवेश के तीन दिविसय कर्यक्रम का शुभारम्भ  सिरोही उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी ने किया । श्री चौधरी ने कहा की युवा ही देश का भविष्य है और भारत में युवा शक्ति एक योग्य नेतृत्व के रूप में उभर कर सामने आ रही है। युवाओ को देश के विकास में भागीदारी निभानी चाहिए।
    समाचार के लिए सिरोही से हमारे सहयोगी श्री जीवाराम चौधरी

    जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिवस



    जिला उप प्रमुख कानाराम चौधरी ने अपना 24 वा जन्म दिवस व्रक्षारोपण करके मनाया उन्होंने शहर के सारणेश्वर रोड पर स्थित चौधरी समाज सेवा संस्था में विद्यार्थियो के साथ मिलकर वृक्ष लगाए उन्होंने बताया की पेड़ पोधे धरती का सृंगार है।सभी को अपने जीवन में एक एक वृक्ष जरूर लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सह सयोंजक नारायण चौधरी जीवाराम चौधरी, भरत चौधरी चेलाराम आंजना व् सैकड़ो की संख्या में छात्र उपस्थित रहे

    पेड़ पौधो पृथ्वी के विभिन्न अंग हैं, इनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य - कानाराम चौधरी

    सिरोही | पीजीकॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। अवसर पर उपाचार्य डा. अजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है। यदि युवा जागरुक होंगे तो यकीनन पौधरोपण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख कानाराम चौधरी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रकाश बी. माली, छात्रसंघ अध्यक्ष रेखा राजपुरोहित, कॉलेज छात्रा प्रमुख पिंकी राजपुरोहित, मनोज रावल, कार्तिकेय शर्मा, मनीष पुरोहित, जीवाराम चौधरी, करण जीनगर, भाग्यश्री पुरोहित सहित काफी संख्या में पिद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तथा कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे।