राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोडी में सांसद देवजी एम पटेल के साथ मनाया 66वां जिला स्तरीय वन महोत्सव
जिलाप्रशासन एवं वन विभाग सिरोही के संयुक्त तत्वाधान में हरित राजस्थान के संदेश स्वरूप 66वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही (रेवदर) में आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल ने स्कूली छात्र-छात्राओं से एक-एक पौध लगाकर उनकी सार संभाल कर पेड़ बनाने के लिए ग्राम पंचायतों से अधिकाधिक पौधरोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि धरती पर पेड़ों की हरियाली की चादर ही स्वर्ग के समान है, जिससे क्षेत्र में वर्षा भी अधिक होती है। पेड़ों से रहित धरती नरक के समान है। उन्होंने प्रत्येक वर्ष में जिले में पौधरोपण का अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायत के लिए प्रथम पुरस्कार 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख एवं तृतीय पुरस्कार एक लाख की घोषणा की।
समाचार के लिए श्री जीवाराम चौधरी सिरोही से
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।