Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label KAPS वालाराम सोलंकी (सायला) बैंगलोर. Show all posts

    आँजणा प्रीमियम लीग 7 संपन्न


    श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ, बैंगलोर की और से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आँजणा प्रीमियम लीग रविवार को BEL ग्राउंड, विधारण्यपुर में समारोहपूर्वक संपन्न हुई।
       समारोह की अध्यक्षता जालौर -सिरोही सांसद श्री देवजी भाई पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी महेंद्र मुणोत, बाड़मेर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री सांवलाराम पटेल, इंद्र कुमार जैन, मोहनलाल जी मालवी इसरो वैज्ञानिक, बैंगलोर आँजणा समाज के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी ने की। सीजन 7 में क्रिकेट की 32 टीमें, वॉलीबाल की 22, कबड्डी की 8 टीमों ने भाग लिया। जिसमे क्रिकेट फ़ाइनल मैच कुकल किंग बैंगलोर और बल्लारी वारियर्स के बिच हुआ। जिसमे कुकल किंग ने जित दर्ज कर कप पर कब्ज़ा जमाया। इसमें मैन ऑफ़ दी सीरीज विपुल चौधरी, मोस्ट सिक्सर प्रकाश चौधरी तथा बेस्ट बॉलर हनुमान पटेल रहे। वॉलीबाल की विजेता टीम आँजणा स्पोर्ट्स क्लब तथा कबड्डी में आँजणा टाइगर्स ने जित दर्ज की।

    विजेता कुकल किंग टीम के खिलाडीयो पर एक नजर
    पहलाद चौधरी (मैली)
    गोपाराम चौधरी (आसोतरा)
    पार्थ कुमार बी.चौधरी (मानसा)
    बाबूलाल पटेल (सिवाना)
    करनाराम पटेल (अराबा)
    ईश्वर भाई चौधरी (सागथाला)
    निकुल डी.चौधरी (कमालपुर)
    खेताराम चौधरी (आसोतरा)
    भगाराम चौधरी (आसोतरा)
    हंसराज चौधरी (कटारड़ा)
    नरेंद्र चौधरी (इचरकलंजी)
    उदाराम चौधरी (जेठन्तरी)
    महेंद्र चौधरी (दिवान्दी)
    हरीश पटेल (मूल की ढाणी)
    जितेंद्र पटेल (डोली)
    इस टीम के स्पोंसर श्री हरीश भाई कुकल व कोच श्री बाबूलाल कुकल थे।

    समाचार के लिए श्री विकाश जी, श्री लसाराम, श्री उदज जी, श्री हरीश जी सहित CAPS टीम

    श्री राजेश्वर ऑजणा युवाशक्ति संगठन ( दियावट पट्टी ) बैगलोर का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

    श्री राजेश्वर ऑजणा युवाशक्ति संगठन  (दियावट पट्टी ) बैगलोर का स्नेह मिलन समारोह आज 6.12.15 को the getaway resort बैगलोर आयोजित हुआ।  जिसमे श्री राजेश्वर भगवान की प्रतिमा के सामने दिप प्रज्वलित कर आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर श्री राजेश्वर ऑजणा युवाशक्ति संगठन  (दियावट पट्टी) बैगलोर के  समाज बन्धु मोजूद रहे ।

    समाचार के लिए वालाराम सोलंकी (सायला) बैंगलोर

    स्वागत समारोह आयोजित

    श्री शिलेश्वर महादेव मठ उम्मेदाबाद (गोल) के पूजनीय गादीपति श्री श्री 1008 महंत श्री रावतभारती जी महाराज के स्वागत समारोह का आयोजन फूलों की नगरी बैंगलोर के कर्नाटक पटेल भवन में आयोजित किया गया। जिसमें समाज बंधुओ द्वारा पूजनीय महंत श्री का स्वागत किया गया।
       कार्यक्रम में पूजनीय महंत श्री ने अपने आर्शीवचन में संगठित रहकर समाज सेवा में भाग लेने का कहा। उन्होंने श्री अनपूर्णा माताजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई थी। इस अवसर पर श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ बैंगलोर के अध्यक्ष समरथारामजी ओड सचिव भीमारामजी पटेल और समस्त ऑजणा समाज बंधू उपस्तिथ थे।

    समाचार के लिए श्री वालाराम जी सोलंकी सायला

    बैंगलोर में पहली युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    KAPS एप्प परिवार की और से आयोजित युवा संगोष्ठी का आयोजन आज बैंगलोर के अक्किपेट में स्तिथ मोटानी निवास में आयोजित किया गया।
       संगोष्ठी में कई समाज के गणमान्य सदस्य मौजूद रहें। संगोष्ठी में KAPS परिवार से सम्बंधित जानकारी   दी गई। एप्प के लिए युवा मित्रों ने कई नए सुझाव दिए। KAPS परिवार ने उन्हें भरोसा दिलाया की जल्द ही आपके सुझावों पर काम करते हुए इस एप्प को उपयोगी बनाया जायेगा। KAPS परिवार की और से आगामी दिनों में एप्प में किए जा रहे बदलावों के बारे में युवा मित्रों को बताया गया। इस अवसर समाज के कई गणमान्य समाज बंधु उपस्तिथ थे।

    इस अवसर पर मै KAPS परिवार के सलाहकार श्री वालाराम जी सोलंकी को सादर धन्यवाद देना चाहता हूँ। जो इस संगोष्ठी के सूत्रधार थे। -शंकर एल. आँजणा लुनियासर

    स्वागत किया गया

    भीनमाल स्थानीय आलोक पब्लिक उमावि में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय राउमावि में विधिक सेवा दिवस को लेकर आयोजित ब्लॉक स्तरीय विधिक जागृति प्रतियोगिता में आलोक पब्लिक उमावि के छात्र रूडाराम ने पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहने पर उनका स्वागत किया गया, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसी ख़ुशी में विद्यालय प्रशासन की ओर से इनका स्वागत किया गया।

    न्यूज़ के लिए श्री वालाराम बैंगलोर से

    बैगलोर मे श्री राजारामजी महाराज की 72 वी पुण्यतिथि मनाई गई

    श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ बैंगलोर द्वारा  आयोजित कार्यक्रम मे दिनांक 12 अगस्त बुधवार रात्रि स्थानीय कलाकारो द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई । 13 अगस्त गुरुवार सुबह श्री राजारामजी महाराज की आरती व पुजा अर्चना  के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमे ऑजणा समाज के होनहार बच्चो को  शिक्षा प्रोत्साहन दिया गया व आमसभा मे को साधयक्ष द्वारा पुरे साल मे किये गये काम काज का विवरण दिया गया और आगामी प्रोग्राम के लिए चढावो की बोलिया बोली गई जिसमे समाज के  लोगो ने  बढचढ कर हिस्सा लिया इस अवसर पर श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ के अध्यक्ष समरथारामजी ओड सचिव भीमारामजी पटेल कोषाध्यक्ष लालारामजी सोलंकी  और समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकरणि मेम्बर सहित बैगलोर ऑजणा समाज मोजूद रहा ।

    समाचार के लिए श्री वालाराम सोलंकी सायला बैगलोर

    बैंगलोर के श्री राजाराम आँजणा पटेल संघ के नवनिर्मित भवन में प्रवासी संघ की मीटिंग संपन्न

    16.07.15 को श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ बैंगलोर के नवनिर्मित भवन मे राजस्थान प्रवासी संघ की मीटिंग रखी गई जिसमे आगामी19.07.15  को etv राजस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम राजस्थान प्रवासी सम्मेलन की मनुहार पत्रिका etv के प्रवक्ता महेन्द्रजी शर्मा द्वारा प्रवासी संघ के 36 कोम के पदाधिकारीयो को दी गई।  इस अवसर पर etv के प्रवक्ता  महेन्द्रजी शर्मा, भवीजी मीणा, श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ बैंगलोर के अध्यक्ष समरथारामजी पटेल, सचिव भीमारामजी पटेल, राजस्थान प्रवासी संघ के महामंत्री जवेहरीलालजी लुणावत, भीमराजजी पुरोहित सहित समस्त प्रवासी संगठनो के पदाधिकारी गण व सदस्य मौजूद रहे ।।

    समाचार के लिए हमारे बैंगलोर से सहयोगी श्री वालाराम सोलंकी सायला