बैगलोर मे श्री राजारामजी महाराज की 72 वी पुण्यतिथि मनाई गई

श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ बैंगलोर द्वारा  आयोजित कार्यक्रम मे दिनांक 12 अगस्त बुधवार रात्रि स्थानीय कलाकारो द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई । 13 अगस्त गुरुवार सुबह श्री राजारामजी महाराज की आरती व पुजा अर्चना  के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमे ऑजणा समाज के होनहार बच्चो को  शिक्षा प्रोत्साहन दिया गया व आमसभा मे को साधयक्ष द्वारा पुरे साल मे किये गये काम काज का विवरण दिया गया और आगामी प्रोग्राम के लिए चढावो की बोलिया बोली गई जिसमे समाज के  लोगो ने  बढचढ कर हिस्सा लिया इस अवसर पर श्री राजाराम ऑजणा पटेल संघ के अध्यक्ष समरथारामजी ओड सचिव भीमारामजी पटेल कोषाध्यक्ष लालारामजी सोलंकी  और समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकरणि मेम्बर सहित बैगलोर ऑजणा समाज मोजूद रहा ।

समाचार के लिए श्री वालाराम सोलंकी सायला बैगलोर

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।