प्रतिभा सम्मान समारोह
आहोर में राजाराम चौधरी छात्रावास आहोर में वर्ष 2014 का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रतिभावान सम्मान समारोह में खेतारामजी महाराज राजाराम आश्रम गोदन का सानिध्य रहा। समारोह पूर्व मंत्री के मुख्य अतिथि भगराज चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलाराम चौधरी, विशिष्ठ भियाराम चौधरी, सांसद देवजी पटेल, प्रदेश सचिव जगदीशचन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी, व्याख्याता वगताराम, सवाराम पटेल, गोदन सरपंच निम्बाराम चौधरी, हीराराम आरडीएस केसाराम मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भगराज चौधरी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। चौधरी ने बताया कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हैं और आने वाले समय में शिक्षा की महत्ता और बढ़ जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष मंगलाराम चौधरी ने समाज में महिला शिक्षा पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद देवजी पटेल ने समाज विकास पर जोर दिया और समाज को हर तबके के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए। पटेल ने समाज में शिक्षा पर जोर देने पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में नशा मुक्ति पर जोर दिया साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।
Shankar L. Anjana Luniyasar
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं | पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Bahut achi jankari ke liye dhanyawad
ReplyDeleteSamaj ke liye kuss a sambhav nahi hai ji
ReplyDeletevery good news
ReplyDelete