प्रतिभा सम्मान समारोह


आहोर में राजाराम चौधरी छात्रावास आहोर में वर्ष 2014 का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। प्रतिभावान सम्मान समारोह में खेतारामजी महाराज राजाराम आश्रम गोदन का सानिध्य रहा। समारोह पूर्व मंत्री के मुख्य अतिथि भगराज चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलाराम चौधरी, विशिष्ठ भियाराम चौधरी, सांसद देवजी पटेल, प्रदेश सचिव जगदीशचन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी, व्याख्याता वगताराम, सवाराम पटेल, गोदन सरपंच निम्बाराम चौधरी, हीराराम आरडीएस केसाराम मौजूद थे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भगराज चौधरी ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। चौधरी ने बताया कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हैं और आने वाले समय में शिक्षा की महत्ता और बढ़ जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष मंगलाराम चौधरी ने समाज में महिला शिक्षा पर जोर देने की बात कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद देवजी पटेल ने समाज विकास पर जोर दिया और समाज को हर तबके के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए। पटेल ने समाज में शिक्षा पर जोर देने पर बल दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में नशा मुक्ति पर जोर दिया साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण नरींगाराम ने धन्यवाद भाषण कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भीमाराम देबावास ने दिया। समारोह में 2014 में दसवीं, बाहरवीं, कॉलेज शिक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों, पीईटी एवं पीएमटी में चयन होने वाले छात्रों के साथ साथ राजकीय सेवा में नियुक्त होने पर समाज की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सवाराम चौधरी खारा, कर्मचारी हिराराम बिजली, हीराराम नोसरा की ढाणी, गणेशाराम, भंवर चौधरी आहोर, दिनेश चौधरी आहोर, कपुराराम खारा, कपिल सहित आहोर विधान सभा क्षैत्र के कई छात्रगण, कर्मचारीगण एवं समाज बंधुओं ने भाग लिया

3 comments:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।