अगले हफ्ते घट सकती है हल्दी की कीमत, जीरे में तेजी

नई दिल्ली। अगले हफ्ते हल्दी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जिसमें कमजोरी की संभावना जताई जा रही है। एसएमसी के मुताबिक एनसीडीईएक्स पर हल्दी जून  वायदा की कीमतें 8100 रुपए प्रति क्विटंल के स्तर पर फिसल सकता है। शुक्रवार को हल्दी 8204 रुपए पर बंद हुआ। कारोबरियों के मुताबिक बाजार में हल्दी के खरीददार नहीं मिल रहे है।

अगले हफ्ते जीरे की कीमतों में तेजी के आसार नजर आ रहे है। मजबूत निर्यात मांग के चलते जीरे की कीमतें 18,400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच सकती है। राजकोट में, यूरोपीय गुणवत्ता वाले जीरा 3,200-3,300 रुपए प्रति 20 किलो के भाव बिक रहा है। जबकि इलायची एक दायरे में कारोबार कर सकता है। इलायची जून वायदा की कीमतें 820-860 रुपए के बीच रह सकती है।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।