रानीवाड़ा में बैठक सम्पन्न

राजाराम बालिका स्कूल एवं छात्रावास प्रारम्भ को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि श्री हरजीवन भाई पूर्व मंत्री गुजरात सरकार व अध्यक्षता श्री भैराराम चौधरी (A.D.O) जालौर के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में स्कूल व छात्रावास प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। पूर्व मंत्री हरजीवन भाई ने सम्बोधित करते हुए बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए समाज की अच्छी पहल बताई गई बालिका शिक्षा समाज को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी एवं श्री भैराराम चौधरी ने सम्पूर्ण स्कूल व्यवस्था को लेकर एक कमेटी गठित की गई । कमेटी को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौपकर अंतिम रूप दिया गया साथ ही स्कूल स्टाप में प्रिंसिपल से लेकर प्यून तक महिलाओं को ही रखने का निर्णय लिया गया। स्कूल हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं में भामाशाओं ने योगदान दिया। नविन स्कूल प्रारम्भ कक्षा 6 से 10 तक शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष जगाराम जी, जेठाराम जी पंच व तलछा रामजी पंच रमेश भाई एयर फ़ोर्स, गोदाराम जी रानीवाड़ा एप्प संयोजक, राजेन चौधरी सवांददाता दिव्य भास्कर धानेरा, नानजीराम, प्रभाराम, लखमाराम, हिन्दू राम, रणछोड़राम मेड़क खुर्द, कृष्ण कुमार, बाबूलाल दहीपुर, करण पटेल, लादूराम, जवाराम व अनीता चौधरी, सीता चौधरी सहित समाज के सैकड़ो समाज बंधू उपस्तिथ रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
आपको ज्ञात रहें की यह मुद्दा रानीवाड़ा में कलबी पटेल समाज मोबाइल एप्प के द्धारा आयोजित द्वितीय युवा संगोष्ठी में उठाया गया था और समाज के युवा बंधुओ एवं हमारे संगोष्ठी के संयोजकों ने तुरंत कदम उठाते हुए स्कूल व छात्रावास को इसी वर्ष से प्रारम्भ करवा दिया हैं। इसी तरह आने वाले दिनों में हम समाज के लिए और भी कई कार्य करने वाले हैं। आपसे उम्मीद करते हैं की आप हमें इसी तरह सहयोग करते रहें.....
समाचार के लिए रानीवाड़ा से हमारे सहयोगी श्री गोदारामजी 9414565928

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।