संत श्री राजेश्वर भगवान के मंदिर की ३२ वीं वर्षगांठ मनाई गई
रानीवाड़ा आँजणा चौधरी समाज ने चौधरी छात्रावास में स्तिथ श्री राजारामजी मंदिर की ३२ वी वार्षिक वर्षगांठ सूरजकुंड़ मठ के महंत श्री लहरभारतीजी महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में आहोर के पूर्व विधायक श्री भगराज जी चौधरी के सुपुत्र श्री जगदीश जी चौधरी ने वर्तमान समाज को कमल की ताकत की जरुरत हैं। उन्होंने समाज के युवाओं को व्हाटस एप्प का सही उपयोग करने की सलाह दी।
रानीवाड़ा आँजना समाज के अध्यक्ष श्री जगाराम जी ने बालिका शिक्षा के लिए समाज के लोगो से दिल खोलकर दान करने की अपील की। वही अन्य वक्ताओं ने समाज में बालिका शिक्षा सहित समाज उत्थान पर जोर दिया।
सचिव श्री प्रखा राम चौधरी ने दोनों छात्रावास के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर आंजना समाज के पंच श्री जेठाराम रातड़ा, तलछाराम भोड, भेमाराम ओड, नेथीराम, कानाराम, देवाराम, लखमाराम, वगताराम, प्रभाराम, मताराम, सोमाराम सवदाराम, परेश पटेल, नानजीराम, रमेश कुमार कारोला, नरेंद्र डी अगार सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधू उपस्तिथ थे।
समाचार के लिए पुरेश पटेल रानीवाड़ा
प्रतिभा सम्मान समारोह पर चर्चा
दीपावली पर प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर विचार विमर्श को लेकर चौधरी छात्रावास में आंजणा पटेल समाज रानीवाड़ा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सत्र 2014-15 में कक्षा दसवीं तथा बाहरवीं बोर्ड परीक्षा में छात्रा वर्ग 60 प्रतिशत एवं छात्र वर्ग में 70 प्रतिशत अंक प्राप्तकर्ता को सिल्वर मेडल एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित करने के साथ नवचयनित अधिकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह को अंतिम रूप देने के लिए आगामी बैठक 1 नवंबर को 11 बजे चौधरी छात्रावास में आयोजित होगी। इस अवसर पर हिन्दुराम, हरजीराम, जोईताराम, ओखाराम, भभूताराम, भूराराम, मोतीराम, लखमाराम, रणछोडाराम, करनाराम, भुदराराम, हब्सीराम सहित समाजबंधु उपस्थित थे।
हार्दिक बधाई
दहीपुर सरपंच श्री मंजीराम चौधरी को वर्ष 2015 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त करने में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए जालोर जिला कलेक्टर द्धारा आज 15 अगस्त को सम्मानित किया गया। श्री मंजीराम चौधरी व दहीपुर वासियों को एप्प परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं
रानीवाड़ा में बैठक सम्पन्न
आपको ज्ञात रहें की यह मुद्दा रानीवाड़ा में कलबी पटेल समाज मोबाइल एप्प के द्धारा आयोजित द्वितीय युवा संगोष्ठी में उठाया गया था और समाज के युवा बंधुओ एवं हमारे संगोष्ठी के संयोजकों ने तुरंत कदम उठाते हुए स्कूल व छात्रावास को इसी वर्ष से प्रारम्भ करवा दिया हैं। इसी तरह आने वाले दिनों में हम समाज के लिए और भी कई कार्य करने वाले हैं। आपसे उम्मीद करते हैं की आप हमें इसी तरह सहयोग करते रहें.....
समाचार के लिए रानीवाड़ा से हमारे सहयोगी श्री गोदारामजी 9414565928
महंत श्री रघुनाथराम जी महाराज को रानीवाड़ा में श्रदांजलि अर्पित की गई
![]() |
| महंत श्री रघुनाथरामजी महाराज का चित्र |
![]() |
| महंत श्री रघुनाथरामजी महाराज को श्रदांजलि अर्पित करते समाज बंधू |
![]() |
| श्रदांजलि सभा में उपस्तिथ समाज बंधू |
दूसरा युवा संगोष्ठी रानीवाड़ा में आयोजित किया गया
आँजणा युवा संगोष्ठी का आयोजन
रानीवाड़ा। आँजणा कलबी समाज का दूसरा युवा संगोष्ठी कार्यक्रम कल रविवार को श्री राजाराम बालिका छात्रावास में आयोजित किया गया। कुछ दिनों पहले पहला संगोष्ठी का आयोजन सांचोर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम सामाजिक और मानव सेवा में कार्यरत कलबी पटेल समाज के सबसे बड़े ऑनलाइन नेटवर्क "कलबी पटेल समाज, मोबाइल एप्प" की और से आयोजित किया गया।संगोष्ठी में समाज के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर के समाज के हित फ़ैसले लिए गए।
कार्यक्रम में भीनमाल से आए बाबूलाल चौधरी ने नशा, शिक्षा और अन्य सामाजिक कुरतियों को मिटाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं का नशे के प्रति आकर्षण को दुखद बताते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हैं। चौधरी ने अन्य कई सामाजिक कुरुतिया पर प्रकाश डालते हुए इन्हें ख़त्म करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रमेश भाई आँजणा ने नशा मुक्त समाज और बालिका शिक्षा पर युवाओं का ध्यान आकर्षित किया वही शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के लिए पिछले दो सालों से नामांकन के लिए रुके हुए श्री राजाराम बालिका विद्यालय को इसी महीने से नामांकन परिक्रिया शुरू करने की बात रखी वही कार्यक्रम में उपस्तिथ समाज बंधुओं ने सहमति दिखाते हुए 26 मई से बालिका विद्यालय में नामांकन परिक्रिया शुरू कर दिया गया।
कार्यक्रम में आँजणा समाज रानीवाड़ा के अध्यक्ष जगारामजी, अध्यापक प्रखा रामजी, लखमाराम जी, महेंद्रजी, समाज सेवी हिंदुराम जी, मदन जी, कानाराम जी, जितुजी, कृष्णजी रतनपुर, गोदाराम जी, समाज सेवी सोमाराम जी, सवदाराम रामजी एवं मंजीराम जी सहित हमारे कार्यक्रम संयोजक मदनलाल दहीपुर, हरीशजी दहीपुर, दिनेशजी धानोल, भवरलाल जी रतनपुर, गोकला रामजी रतनपुरा, जयंतीलाल जी हिरपुरा, सुरेशजी सेवड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्तिथ थे।
आने वाले समय में इस प्रकार और भी बहुत सारे शिविर आयोजित किए जाएंगे।



