घर में इन चीजों के होने से आता है तनाव, कलह और दरिद्रता

घर में सुख और समृद्धि बनाए रखने के लिए प्राचीन काल से ही बड़े-बुजुर्ग वेदों-शास्त्रों में लिखी बातों पर अमल करते आएं हैं। बदलते परिवेश के साथ आज के नौजवान उन बातों को नहीं मानते। उनके द्वारा बताई गई सोच को रूढिवादी सोच का नाम दे दिया जाता है। ऐसी ही गलत धारणा उनकी सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है और प्रगती के मार्ग में अवरोध पैदा करती है।

घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिनकी अवश्यकता न होते हुए भी वो घर में पड़ी रहती हैं। चाहे वो टूटी-फूटी हालत में हों या बेकार पड़ी हों। ये चीजें पारिवारिक सदस्यों में मानसिक तनाव, कलह-क्लेश और दरिद्रता का कारण बनती हैं। अगर इन्हें अपने घर से निकाल दिया जाए तो कई परेशानियों का समाधान होता है।

1. घर में टूटे-फूटे बर्तन रखना दरिद्रता का निवास बनाने के बराबर हैं।

2. टूटा हुआ शीशा घर में किसी भी रूप में रखने से बरकत कम होती है।

3. दंपत्ति के कमरे का बैड टूटा हुआ होगा तो उनके रिश्ते में दरार और दूरी बढ़ती जाती है।

4. घर में घड़ी का निरन्तर चलते रहना विकास का प्रतीक है बेशर्ते उस पर धूल-मिट्टी न जमे। अंडाकार, गोल, अष्टभुजाकार और षट्भुजाकार घड़ीयां बहुत ही शुभ होती हैं।

5. ताजमहल को प्रेम का प्रतीक मानकर घर में न रखें। इससे दंपत्ति में प्रेम बढ़ने की बजाय दूरीयां बढ़ती हैं।

6. घर का मुख्य द्वार टूटा हो या उसमें कोई विकार पैदा हो जाए तो उसे तुरंत ठीक करवाएं क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा को घर में आने का मार्ग मिल जाता है।

7. घर में पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धता बनाए रखने के लिए शीशम, महुआ, अर्जून, बबूल, खैर, नागकेशर पेड़ की लकड़ी वाला फर्नीचर ही घर में रखें।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।