समाज का ऐतिहासिक "नशा मुक्त समाज" का संकल्प

आंजणा (चौधरी )समाज महादेवजी परगना तहसील रेवदर जिला सिरोही में आज चौधरी समाज ने किया ऐतिहासिक फैसला
आँजणा चौधरी समाज का स्नेह मिलन समारोह व नशा मुक्ति अभियान का आयोजन चौधरी भवन गांव भामरा तहसील रेवदर जिला सिरोही में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के अग्रणी बड़े बुजुर्ग व युवा साथियों ने बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहकर नशा (अफीम) मुक्त समाज का संकल्प लिया।
     इस अवसर पर जालौर सिरोही के सांसद देवजी एम पटेल, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष हीरालाल जी चौधरी, रेवदर विधायक जगसीरामजी कोली, कृषि क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष कालूरामजी चौधरी, किसान संघ के मानारामजी चौधरी, पूर्व सरपंच अमरारामजी चौधरी, नगारामजी चौधरी, पार्षद विजयजी गोठवाल, भाजपा नेता भारतारामजी देवासी, भीमारामजी चौधरी अनादरा, सवारामजी चौधरी जीरावल, मालारामजी चौधरी धाण, उमेदमलजी चौधरी ईदरला, कसनारामजी चौधरी जोलपूर, पंचायत समिति सदस्य प्रकाशकूमारजी मेघवाल, अजबारामजी चौधरी रेवदर, रमेशजी चौधरी मलावा एवं सैकड़ों समाज बंधू उपस्थित थे

नशा मुक्ति केंद्र भवन निर्माण हेतु सांसद महोदय ने सांसद कोटे से 11लाख की विधायक कोटे से 5 लाख देने की घोषणा की। श्री राजेश्वर भगवान नशा मुक्ति भवन का निर्माण गांव मलावा खेतलाजी के पास तहसील रेवदर में किया जाएगा।

समाचार के लिए श्री हीरालालजी चौधरी
फ़ोटो के लिए श्री खंगार कलबी मुम्बई

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।