अाज संत श्री किशनारामजी विश्रांति गृह जयपुर (गुरूकुल) में RAS श्री सांवलरामजी चौधरी, RPS श्री रोशनलालजी पटेल, RAS श्री प्रवीण भंडारी जी, RAS श्री प्रकाश जी एवं श्री पुराराम जी (प्रोफेसर राजस्थान विश्वविधालय) की अध्यक्षता मे करियर गाइडेंस का आयोजन हुआ। जिसमें अागे अाने वाली परीक्षाओ RAS, 1st Grade व्याख्याता, टीचर, पटवारी व बैंक के बारे मे चर्चा की व सफल होने के टिप्स दिये। साथ मे व्याख्याता श्री हिमतारामजी (भीनमाल), श्री मफारामजी पथमेडा (अध्यापक) एवं शंकरजी कांटाेल (अध्यापक) थे। सभी प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारीयों ने विधार्थियो को आने वाले परीक्षाओ मे सफल होने की एवं नववर्ष की शुभकामनाए दी। विश्रांति गृह से रमेश जी कांटोल, महादेवजी चौधरी, तिकमारामजी, देवजी सहित गणमान्य लोग एवं समस्त शिक्षार्थी उपस्थित थें।
समाचार के लिए Er. कृष्ण चौधरी जयपुर से
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।