Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label Youth seminar. Show all posts

    करियर गाइडेंस का आयोजन

    अाज संत श्री किशनारामजी विश्रांति गृह जयपुर (गुरूकुल) में RAS श्री सांवलरामजी चौधरी, RPS श्री रोशनलालजी पटेल, RAS श्री प्रवीण भंडारी जी, RAS श्री प्रकाश जी एवं श्री पुराराम जी (प्रोफेसर राजस्थान विश्वविधालय) की अध्यक्षता मे करियर गाइडेंस का आयोजन हुआ। जिसमें अागे अाने वाली परीक्षाओ RAS, 1st Grade व्याख्याता, टीचर, पटवारी व बैंक के बारे मे चर्चा की व सफल होने के टिप्स दिये।  साथ मे व्याख्याता श्री हिमतारामजी (भीनमाल), श्री मफारामजी पथमेडा (अध्यापक) एवं शंकरजी कांटाेल (अध्यापक) थे। सभी प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारीयों ने विधार्थियो को आने वाले परीक्षाओ मे सफल होने की एवं नववर्ष की शुभकामनाए दी। विश्रांति गृह से रमेश जी कांटोल, महादेवजी चौधरी, तिकमारामजी, देवजी सहित गणमान्य लोग एवं समस्त शिक्षार्थी उपस्थित थें।

    समाचार के लिए Er. कृष्ण चौधरी जयपुर से

    जयपुर में मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन

    अाज संत श्री किशनारामजी विश्रांति गृह जयपुर (गुरूकुल) में RAS श्री सांवलरामजी चौधरी (BDO) की अध्यक्षता मे करियर गाइडेंस की मिंटिग रखी गई। जिसमें अागे अाने वाली परीक्षाओ RAS ,1st Grade व्याख्याता , टीचर ,पटवारी व बैंक , के बारे मे चर्चा की व सफल होने के टिप्स दिये। साथ ही समय समय पर गाइडेंस देने का वादा किया। सभी विधार्थियों ने श्रीमान BDO साहब का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाए दी। साथ में विष्णु महाराज, रमेश जी कांटोल,  महादेव चौधरी , एडवोकेट मनीष चौधरी, इंजि कृष्ण चौधरी सहित गणमान्य लोग एवं समस्त शिक्षार्थी उपस्थित थें।

    समाचार के लिए श्री कृष्णा चौधरी जयपुर 

    मोटिवेशन कार्यक्रम में छात्रों को बताए सफलता के गुर

    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंबडिया में मंगलवार को मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवचयनित आरएएस KAPS बाबूलाल चौधरी ने लक्ष्य हासिल करने के लिए नियमित प्रयासरत रहने की बात कही। चौधरी ने बताया कि विफलता मिलने से हताश होने के बजाय दुगुनी ताकत से पुन: तैयारी में जुटना चाहिए। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों उनके अनुभवों से अवगत करवाकर विश्वास दिलाया कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
       सांचोर में मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन अगस्त में करने जा रहे हैं, जिसमें बाबूलाल चौधरी व रमेश भाई सेवा देंगे।

    दूसरा युवा संगोष्ठी रानीवाड़ा में आयोजित किया गया

    आँजणा युवा संगोष्ठी का आयोजन
    रानीवाड़ा। आँजणा कलबी समाज का दूसरा युवा संगोष्ठी कार्यक्रम कल रविवार को श्री राजाराम बालिका छात्रावास में आयोजित किया गया। कुछ दिनों पहले पहला संगोष्ठी का आयोजन सांचोर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम सामाजिक और मानव सेवा में कार्यरत कलबी पटेल समाज के सबसे बड़े ऑनलाइन नेटवर्क "कलबी पटेल समाज, मोबाइल एप्प" की और से आयोजित किया गया।संगोष्ठी में समाज के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर के समाज के हित फ़ैसले लिए गए।
        कार्यक्रम में भीनमाल से आए बाबूलाल चौधरी ने नशा, शिक्षा और अन्य सामाजिक कुरतियों को मिटाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं का नशे के प्रति आकर्षण को दुखद बताते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हैं। चौधरी ने अन्य कई सामाजिक कुरुतिया पर प्रकाश डालते हुए इन्हें ख़त्म करने का आह्वान किया।
        कार्यक्रम में रमेश भाई आँजणा ने नशा मुक्त समाज और बालिका शिक्षा पर युवाओं का ध्यान आकर्षित किया वही शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के लिए पिछले दो सालों से नामांकन के लिए रुके हुए श्री राजाराम बालिका विद्यालय को इसी महीने से नामांकन परिक्रिया शुरू करने की बात रखी वही कार्यक्रम में उपस्तिथ समाज बंधुओं ने सहमति दिखाते हुए 26 मई से बालिका विद्यालय में नामांकन परिक्रिया शुरू कर दिया गया।
    कार्यक्रम में आँजणा समाज रानीवाड़ा के अध्यक्ष जगारामजी, अध्यापक प्रखा रामजी, लखमाराम जी, महेंद्रजी, समाज सेवी हिंदुराम जी, मदन जी, कानाराम जी, जितुजी, कृष्णजी रतनपुर, गोदाराम जी, समाज सेवी सोमाराम जी, सवदाराम रामजी एवं मंजीराम जी सहित हमारे कार्यक्रम संयोजक मदनलाल दहीपुर, हरीशजी दहीपुर, दिनेशजी धानोल, भवरलाल जी रतनपुर, गोकला रामजी रतनपुरा, जयंतीलाल जी हिरपुरा, सुरेशजी सेवड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्तिथ थे।

    आने वाले समय में इस प्रकार और भी बहुत सारे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    दूसरा युवा संगोष्ठी रानीवाड़ा में

    समय पर पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे

    युवा संगोष्ठी की कट्टिंग मरू लहर से

    सांचोर में आयोजित पहला युवा संगोष्ठी को कवर किया स्थानीय अख़बार मरू लहर ने.... बहुत बहुत आभार मरु लहर टीम का......

    युवा संगोष्ठी का आयोजन

    👉समाज ही विकास की धुरी

    👉नशा मुक्त समाज हमारा समाज

    👉शिक्षा ही सबसे अच्छी पहल।

    सांचौर
               आँजणा कलबी पटेल समाज का पहला  युवा संगोष्ठी कार्यक्रम आज सांचोर में चौधरी समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक एवं मानव सेवा में कार्यरत कलबी पटेल समाज का सबसे बड़ा ऑनलाइन नेटवर्क "कलबी पटेल समाज, मोबाइल एप्प" की और से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्यत समाज विकास की चर्चा व शिक्षा पर चर्चा रही। इसके साथ ही समाज विकास को लेकर कई निर्णय भी लिए गए। जिसमें आंजणा समाज के   रमेश भाई आंजणा एयर फोर्स पूना मोटिवेशनल स्पीकर, बाबूलाल चौधरी मोटिवेशनल भीनमाल, शंकर रामजी पटेल पांचला ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
    रमेश भाई ने समाज में शिक्षा के स्तर पर ध्यान देते हुए कहा कि आज का समय हैं वह शिक्षा हैं। शिक्षा से ही सबकुछ सम्भव हैं शिक्षा से सब कुछ हासिल किया जा सकता हैं। इसके साथ ही कॅरियर सम्बंधित भी जानकारी दी गई। आँजणा ने कई उदाहरण पेश करते हुए अपने स्तर को आगे बढ़ने व निर्णय लेने की बात बताई।
    शंकर राम पटेल ने  बताया कि समाज ही विकास की धुरी। समाज में शिक्षा के साथ-साथ युवाओँ की भागीदारी जरूरी। आज समाज को युवाओ की जरूरत हैं वो ऐसे युवाओँ की जरूरत हैं जिसमें अपने समाज को आगे बढ़ाने व विकास करने की जजग हो।
    बाबुलालजी भीनमाल ने युवाओ को रीढ़ की हड्डी बताते हुए प्रेरित किया। कि आज हमारी समाज को नोजवानों की जरूरत हैं और शिक्षा प्रमुख हैं। वहीँ बाबुलालजी ने समाज में विभिन्न प्रकार से नशे की प्रवर्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा हमारा नाश करता हैं। वहीँ बाबुलालजी ने नशे से दूर रहने की बात बताते हुए सभी को नशे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
    एप्प संचालक शंकर L. आंजणा लुनियासर ने बताया  कि समाज विकास के लिए समाज को संगठन की आवश्यकता हैं। इसी के साथ आँजणा ने आधुनिक समाज पर प्रकाश डाला।
    इस मौके पर समाज के कई समाज के कई समाज बन्धु मौजूद थे।
    कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार चौधरी कारोला, रमेश कुमार पथमेड़ा, भोमाराम नैनोल, प्रभुराम अध्यापक, विशन पटेल, महादेवाराम, ओमप्रकाश चौधरी प्रतापपूरा सहित रमेश भाई जाजुसन, ललित पथमेड़ा, नैनाराम जालोर, चेलाराम, हकमाराम अध्यापक,  जगसी राम अध्यापक सहित कई  जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    रिपोर्ट:- रमेश कुमार चौधरी
    8239177667

    युवा संगोष्ठी

    कार्यक्रम में फेरबदल किया गया..... कॅरियर गाइड को जुलाई या अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया हैं वही युवा संगोष्ठी का आयोजन 20 मई को ठीक 10 बजे से शुरू किया जाएगा