संत श्री राजेश्वर भगवान के मंदिर की ३२ वीं वर्षगांठ मनाई गई

रानीवाड़ा आँजणा चौधरी समाज ने चौधरी छात्रावास में स्तिथ श्री राजारामजी मंदिर की  ३२ वी वार्षिक वर्षगांठ सूरजकुंड़ मठ के महंत श्री लहरभारतीजी महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई। 
कार्यक्रम में आहोर के पूर्व विधायक श्री भगराज जी चौधरी के सुपुत्र श्री जगदीश जी चौधरी ने वर्तमान  समाज को कमल की ताकत की जरुरत हैं। उन्होंने समाज के युवाओं को व्हाटस एप्प का सही उपयोग करने की सलाह दी। 
रानीवाड़ा आँजना समाज के अध्यक्ष श्री जगाराम जी ने बालिका शिक्षा के लिए समाज के लोगो से दिल खोलकर दान करने की अपील की।  वही अन्य वक्ताओं ने समाज में बालिका शिक्षा सहित समाज उत्थान पर जोर दिया।
सचिव श्री प्रखा राम चौधरी ने दोनों छात्रावास के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया।  इस मौके पर आंजना समाज के पंच श्री जेठाराम रातड़ा, तलछाराम भोड, भेमाराम ओड, नेथीराम, कानाराम, देवाराम, लखमाराम, वगताराम, प्रभाराम, मताराम, सोमाराम सवदाराम, परेश पटेल, नानजीराम, रमेश कुमार कारोला, नरेंद्र डी अगार सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधू उपस्तिथ थे।

समाचार के लिए पुरेश पटेल रानीवाड़ा

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।