श्री आँजनी माता धाम चेंडा में कल शुक्रवार को कन्या गुरुकुल का उदघाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के अध्यक्ष तथा राजस्थान राज्य के राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम जी चौधरी थे। श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की समाज में बालिका शिक्षा बहुत जरुरी हैं। चेंडा में कन्या गुरुकुल बनने से बालिकाओं को पढ़ने में सुविधा मिलेगी। जालौर- सिरोही सांसद श्री देवजी पटेल ने भमाशाओं को धन्यवाद देते हुए कहा की सरस्वती के मंदिर में दिया हुआ दान सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं। पढाई का महत्व बताते हुए बताया कि 21 वि सदी में पढाई हैं तो जीवन हैं, वरना जिस तरह पानी के बिना जीवन नही हैं उसी तरह पढाई के बिना भी जीना मुश्किल हैं।
इस मौके पर पूज्य साध्वी श्री भगवती बाईजी, श्री पदमाराम जी महाराज, अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के संरक्षक श्री पृथ्वीराज जी आँजणा, गुजरात के पूर्व मंत्री श्री हरजीवन भाई, अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के महामंत्री श्री मफत लाल जी दियोदर, आँजणा पटेल उत्थान के संपादक श्री पुरालाल जी आँजणा, आँजणा समाज सिरोही के जिला अध्यक्ष श्री लुम्बाराम जी, विजयलक्ष्मी चौधरी, SDM मानाराम पटेल, विधायक ज्ञानचंद पारेख सहित राजस्थान, गुजरात व अन्य प्रान्तों से पधारें हुए अनेक समाज बंधू उपस्थित रहें......
समाचार के लिए CAPS परिवार नया चेंडा (पाली)
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।