Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label श्री राजारामजी महाराज की बगीची चेंडा. Show all posts

    कन्या गुरुकुल में वार्षिक उत्सव 26 को

    श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता कन्या गुरुकुल नया चेण्डा (पाली) का प्रथम वार्षिक उत्सव 26 अप्रैल 2017 बुधवार के दिन माँ सरस्वती के प्रागंण में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
        वार्षिक उत्सव में कन्या गुरुकुल बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक प्रोग्राम की प्रस्तुति, सभी पधारे हुए अतिथियों एवं भामाशाहो का स्वागत एवं गुरुकुल की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा।  प्रबंधकों द्वारा संबोधित कर गुरुकुल संबंधी जानकारी और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी । 
        इस शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित है समय पर पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढावे।

    परम तपस्वी साध्वी श्री भगवतीबाईजी के आदेशानुसार इस समाचार को ही आमंत्रण पत्रिका समझकर कार्यक्रम में पधारकर हमें अनुग्रहित करें ।
         
    निवेदक - श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता धाम ट्रस्ट  नया चेण्डा पाली

    समाज विकास के लिए बालिका शिक्षा जरुरी- श्री चौधरी

    श्री आँजनी माता धाम चेंडा में कल शुक्रवार को कन्या गुरुकुल का उदघाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के अध्यक्ष तथा राजस्थान राज्य के राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम जी चौधरी थे। श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा की समाज में बालिका शिक्षा बहुत जरुरी हैं। चेंडा में कन्या गुरुकुल बनने से बालिकाओं को पढ़ने में सुविधा मिलेगी। जालौर- सिरोही सांसद श्री देवजी पटेल ने भमाशाओं को धन्यवाद देते हुए कहा की सरस्वती के मंदिर में दिया हुआ दान सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं। पढाई का महत्व बताते हुए बताया कि 21 वि सदी में पढाई हैं तो जीवन हैं, वरना जिस तरह पानी के बिना जीवन नही हैं उसी तरह पढाई के बिना भी जीना मुश्किल हैं।
       इस मौके पर पूज्य साध्वी श्री भगवती बाईजी, श्री पदमाराम जी महाराज, अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के संरक्षक श्री पृथ्वीराज जी आँजणा, गुजरात के पूर्व मंत्री श्री हरजीवन भाई,  अखिल भारतीय आँजणा समाज महासभा के महामंत्री श्री मफत लाल जी दियोदर, आँजणा पटेल उत्थान के संपादक श्री पुरालाल जी आँजणा, आँजणा समाज सिरोही के जिला अध्यक्ष श्री लुम्बाराम जी, विजयलक्ष्मी चौधरी, SDM मानाराम पटेल, विधायक ज्ञानचंद पारेख सहित राजस्थान, गुजरात व अन्य प्रान्तों से पधारें हुए अनेक समाज बंधू उपस्थित रहें......

    समाचार के लिए CAPS परिवार नया चेंडा (पाली)

    साध्वी भगवती बाईजी का चेंडा में भव्य स्वागत हुआ

    आंजणी माता धाम चेंडा में शनिवार को महंत साध्वी भगवतीबाई के नासिक कुंभ से आगमन पर बहुमान किया गया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत गणेश आश्रम परशुरामगिरी, संत पदमाराम महाराज, भगाराम चेंडा, भरत पटेल निम्बली, नेमाराम बुद्वाराम बाड़मेर, देदाराम रामपुरा, सालगराम रामपुरा,चिमनाराम रामपुरा, मोडाराम सुथार, डुंगरराम, ओमाराम कलाली सहित सैकड़ो समाज बंधू मौजूद थे।

    साध्वी श्री भगवतीबाई जी का चातुर्मास पवित्र नगरी नाशिक में

    श्री राजारामजी महाराज की बगीची (श्री राजेश्वर भगवान अनपूर्णा आँजणी माता धाम) चेंडा, पाली (राज.) की पीठाधीश परम पूज्या श्री भगवती बाई जी पवित्र नगरी नाशिक में अपने चातुर्मास कार्यक्रम को लेकर दिनांक 27 जुलाई 2015 को पधारी।
        नाशिक में सेकड़ों की संख्या में समाज ने भगवती बाई जी का स्वागत किया। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश और श्रीफल लेकर स्वागत किया। समाज बंधुओं ने फूलों की वर्षा और जय जयकारों के साथ आसमान को गूंजा दिया।
       भगवती बाईजी यहाँ श्री पंचदश नामा जूना अखाड़ा, निलगिरी पर्वत, त्र्यंब्केश्वर, नाशिक में रुके हुए हैं। साध्वी श्री ने जूना अखाडा में एक कमरा पूजनीय हंजा मैया की पूण्यस्मृति में भेंट किया।
       साध्वी श्री का चातुर्मास दिनांक 28 सितम्बर 2015 को समाप्त होगा तब तक नाशिक में रुकेंगे।
    समाचार के लिए नाशिक से पहलाद चौधरी (तरक) लुनियासर 9769746711