युवा एक हो तो समाज अपने आप एक होगा

ब्लड डायरेक्टरी के लिए युवाओं ने चेक कराया रक्त, होली मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष ने कहा

युवाओं की एकता ही समाज की रीढ़ है। अगर युवा एक हो तो समाज अपने आप एक हो जाएगा। समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा समाज की मजबूत डोर है। यह डोर अगर हमेशा मजबूत रही तो समाज की एकता को कोई नहीं भंग कर सकता।
यह बात मंगलवार को पाड़ल्या रोड स्थित सेवाराम की बावड़ी पर आयोजित आंजना युवा समाज के सम्मान व होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए समाज के जिलाध्यक्ष कमल आर्य ने कही। अध्यक्षता संरक्षक जीवनसिंह आंजना ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय आंजना, विशेष अतिथि बहादुरसिंह आंजना, करणसिंह आँजणा, गणेशीलाल, पदमसिंह आंजना, मांगीलाल आंजना, बालूसिंह आंजना, भौमसिंह आंजना, प्रहलादसिंह आंजना, अखमसिंह आंजना, जीवनसिंह आंजना, धीरज आंजना, संदीप आंजना, अशोक आंजना रहे। समारोह में उज्जैन के सभी तहसील अध्यक्षों की घोषणा करने के साथ रतलाम, आगर जिले की कार्यकारिणी का भी विस्तार हुआ। नवनियुक्त तहसील अध्यक्षों व पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
रक्त परीक्षण करवाकर फार्म भरे- समारोह में युवा आंजना समाज द्वारा ब्लड डायरेक्टरी भी बनाएगा। इसलिए समारोह में शामिल हुए समाज के युवाओं ने ब्लड भी चेक कराया व फॉर्म भरे। वहीं आगामी 15 अप्रैल को समाज के आराध्य देव राजाराम महाराज की जयंती पर उज्जैन में चल समारोह निकालने पर भी चर्चा की गई। 

ये रहे मौजूद- समारोह में प्रमुख रूप से गोविंद आँजणा, पदम आंजना, इंदर आंजना, मनोहर आंजना, अर्जुन आंजना, विकास आंजना, लखन आंजना, राहुल आंजना, दिनेश आंजना, रवि आंजना, विक्रम आंजना, महेश आंजना, जसपाल आंजना, जसवंत आंजना, यशवंत आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्र आंजना ने किया। आभार पार्षद विजय पटेल ने माना।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।