• शाला भवन निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का किया सम्मान
• महंत श्री ने नशा छोड़ने का किया आह्वान, बालिका शिक्षा में सहयोग की अपील
जालोर के रानीवाड़ा कस्बे के पास स्थित स्थानीय श्री किशनारामजी महाराज बालिका शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय भवन का मंगलवार को पूज्य महंत श्री दयाराम जी महाराज गादीपति श्री राजेश्वर धाम शिकारपुरा के सानिध्य में लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में राजभारती मठ के मठाधीश महंत श्री लहरभारती जी महाराज तथा मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री श्री हरिभाई पी चौधरी तथा जालोर सिरोही सांसद श्री देवजी एम पटेल अध्यक्ष के रुप में मौजूद थे।
कार्यक्रम में रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री श्री भगराज चौधरी, रानीवाड़ा पूर्व विधायक श्री रतनाराम चौधरी, सांचौर पूर्व विधायक श्री जीवाराम चौधरी, थराद विधायक श्री परबतभाई चौधरी, धानेरा विधायक श्री जोईताभाई, गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री हरजीवन भाई, खेरालू पूर्व विधायक श्रीमती रमीला बेन, अखिल भारतीय आंजणा समाज के पूर्व अध्यक्ष सेठ श्री हरीभाई, श्री पृथ्वीराज आंजणा, श्रीमती संध्या चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री भेराराम चौधरी बनास डेयरी के पूर्व चेयरमैन श्री पृथ्वीभाई भटोल विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद थे।
समारोह का शुभारंभ शिकारपुरा आश्रम के गादीपति श्री दयाराम महाराज से आशीर्वाद लेकर रिमझिम बुंदों के बीच महंत श्री ने अतिथियों का स्वागत करने के दौरान आंजणा चौधरी समाज के धर्मगुरु राजेश्वर भगवान के जैकारे लगाए। इसके बाद महंत को माला तथा शॉल ओढा आशीर्वाद लिया और अतिथियों का साफा तथा माला पहनाकर स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री हरी भाई चौधरी ने कहा कि ब्रह्मलीन संत श्री किशनाराम महाराज का मुख्य ध्येय था कि हमारा समाज शिक्षित होकर देश प्रदेश में अपना योगदान दे। केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलने से समाज की हर बहू बेटी अब शिक्षित हो रही हैं। मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि बालिका शिक्षा पर केंद्र सरकार की ओर से 33 प्रतिशत योगदान दिया जा रहा हैं।
उन्होंने समाजबंधुओं को बेटे और बेटी में बिना किसी भेदभाव के उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। चौधरी ने सामाजिक कुरीतियों के तहत होने वाले बाल विवाह तथा मृत्युभोज समाप्त करने को कहा। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने रानीवाड़ा विधायक की मांग पर नर्मदा नहर को गुजरात बॉर्डर से रानीवाड़ा जोड़ने का मुद्दा संसद में उठाने को कहा। इसपर चौधरी समाज के लोगों ने तालियां बजा मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद श्री देवजी एम पटेल ने समाज की बालिकाओं को मेहनत के बल पर आगे बढऩे की बात कहीं। पटेल ने कहा कि समाज की बालिकाओं को बेहतर उम्दा तालीम दिलाने के लिए समाज के दानदाताओं पंचों को आगे आने का आह्वान किया। खेरालू गुजरात की पूर्व विधायक श्रीमती रमीला बेन ने बेटी वधाओ, बेटी बढ़ाओ, बेटी बचाओं नारे के साथ उद्बोधन शुरू करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियां बाल विवाह, मृत्यु भोज पूर्ण रूप से बंद करने का आह्वान किया। रमीला बेन ने बताया कि राजस्थान के राजसंमद जिले पिपलीयाली गांव में बेटी के जन्म पर प्रत्येक घर के सदस्यों की ओर से 101 पौधे लगाए जाते हैं, साथ बेटी के जन्म पर ग्राम पंचायत तथा ग्रामीणों की ओर से बेटी के जन्म पर 11000 की राशि तथा उसी बेटी की शादी होने पर 31000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।
शिकारपुरा के गादीपति महंत श्री दयाराम जी महाराज ने बालिका शिक्षा पर जोर देने के साथ महंत ने समाजबंधुओं को प्रत्येक घर में गाय पालने का आह्वान किया।
भामाशाहों का हुआ सम्मान
बालिका शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय के निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का महंत श्री दयाराम जी महाराज के हाथों से सम्मान किया गया। भवन निर्माण में भामाशाह श्री बाबूलाल कुकोल परिवार की ओर से 21 लाख 51 हजार, श्री गोदाराम, श्री दयाराम पुत्र श्री त्रिकमाजी की ओर से 21 लाख 51 हजार रुपए दिए गए। वहीं श्री नवाराम पुत श्री रतनाजी ओढ़ परिवार चरपटिया की ओर से 5 लाख, श्री चतराराम उर्फ चेतन कुकोल की ओर से 5 लाख, श्री जोराराम पुत्र श्री पाताजी की ओर से 5 लाख रुपए की सहयोग राशि देने सहित अन्य कार्यों में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया इस मौके छात्रसंघ अध्यक्ष कविता चौधरी, श्री भगराज चौधरी, श्री जगदीश चौधरी, श्री सवदाराम चौधरी, श्री लखमाराम चौधरी पूर्व सरपंच वडलू, श्री सोमाराम चौधरी, श्री भीखाराम चौधरी पूर्व सरपंच धानोल, श्री नानजीराम चौधरी, श्री मंजीराम चौधरी, श्री मकनाराम चौधरी,श्री अशोक चौधरी जाखड़ी, श्री अमृत चौधरी, श्री किशनाराम चौधरी पूर्व सरपंच बडगांव, श्री मोतीराम चौधरी पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन, श्री जोईताराम चौधरी धानोल, श्री मफतलाल चौधरी, श्री गोदाराम चौधरी, श्री हीरालाल रजक पुलिस उप अधीक्षक रानीवाड़ा तथा हरीश राठौड़ थानाधिकारी, सहित समाज बंधु मौजूद थे।
बीड़ीअफीम को छोड़ने का आह्वान
समारोहमें उपस्थित समाज के लोगों को संबोधन में कहा कि समाज के लोग बीड़ी अफीम छोड़ने के साथ नशे पर खर्च होने वाला पैसा शिक्षा के लिए देने का आह्वान किया।
समाचार के लिए श्री नानजीराम चौधरी भास्कर हॉस्पिटल रानीवाड़ा
shankarbhai apne balika schools Raniwara ke karakarm ko samaj bandhuo ko live dikhaya or puran rup se sahayog kiya is ke liye apko or caps privar ko Raniwara anjana samaj ki taraf se subhakamna
ReplyDelete