शहीद को दी नम आँखों से श्रदांजलि

संत श्री किशना राम जी विश्रान्ति गृह जयपुर मे आंजना समाज के कश्मीर घाटी मे शहिद हुए लाल श्री रमेश चौधरी नागानी, रेवदर को 2 मिनिट का मौन रख कर श्रद्धाजंली दी गई । एडवोकेट जितेन्द्र चौधरी रेवदर ने शहीद चौधरी की जीवन पर प्रकाश डाला। वीर शहीद श्री रमेश चौधरी आंजणा समाज के लिए सम्मान का प्रतीक बन गए है हर समाज बंधु इन पर गर्व करता रहेगा। उका राम मालवी ने मौन द्वारा प्रेरणा की बात कही । इस अवसर पर भरत, गोपाराम, मुकेश, रमेश, मगन, हेमन्त, दिनेश,  राहुल, अनुप, करणाराम, लाखाराम, सुरेन्द्र, उत्तम, केराराम, धिरु भाई, विरमाराम,  शंकर आदी भाई उपस्तिथ थे !

4 comments:

  1. शहीद रमेश चौधरी की शहादत को अंतिम सलाम ****************
    जम्मू से संदेश मिला है,फिर एक शेर शहीद हुआ।
    तड़प उठी थी गोली भी, जब वज्र देह को उसने छुआ।।
    रमेश कहो ना कहो चौधरी, भारत माँ का लाल कहो।

    ना हिन्दू ना मुस्लिम है वो, देश का उन्नत भाल कहो।।

    जिसने भी यह खबर सुनी, हर शख्स का सीना फूल गया।
    गर्व शहादत पर करके, वो दर्द मौत का भूल गया।।

    सीने में शोले धधक रहे, आंखों में यमुना गंगा है। जिस आंचल ने दूध पिलाया, वह भी आज तिरंगा है।।

    धन्य हुई वो कोख आज है, जिसने ऐसा सपूत जना। नमन करो उस धरती पुत्र को, जो जांबाज का पिता बना।।

    जहां गिरा है लहू शेर का, उस कश्मीर को पाना है।
    हर युवा सैनिक बन जाए अब वो जोश जगाना है।।
    -रमेश एस.आँजणा

    ReplyDelete
  2. भारत माँ के वीर सपुत श्री रमेश भाई का पार्थिव शरीर आज सायंकाल तक सिरोही पहुचेगा,एंव मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 13/9/16 को किया जायेगा।
    जालोर सिरोही जिलो के निवासी समेत प्रवासी बन्धु भी अधिक से अधिक संख्या में रेवदर के पास नागाणी गांव पहुच कर आँजणा कुल के वीर सपूत भारत माँ के लाड़ले वीर अमर ज्योत श्री रमेश कुमार जी के अंतिम संस्कार में पहुँच कर सच्ची श्रदांजली देवे।

    निवेदक :-
    भास्कर होस्पिटल रानीवाड़ा नानजीराम चौधरी

    ReplyDelete
  3. भारत माँ के वीर सपुत श्री रमेश भाई का पार्थिव शरीर आज सायंकाल तक सिरोही पहुचेगा,एंव मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 13/9/16 को किया जायेगा।
    जालोर सिरोही जिलो के निवासी समेत प्रवासी बन्धु भी अधिक से अधिक संख्या में रेवदर के पास नागाणी गांव पहुच कर आँजणा कुल के वीर सपूत भारत माँ के लाड़ले वीर अमर ज्योत श्री रमेश कुमार जी के अंतिम संस्कार में पहुँच कर सच्ची श्रदांजली देवे।

    निवेदक :-
    भास्कर होस्पिटल रानीवाड़ा नानजीराम चौधरी

    ReplyDelete
  4. *तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे ना रहे*

    _जणणी जणे तो ऐडा
    जण जे दाता के सुर
    नहीतर रहे बाझणि
    तू मति गमाजे नूर_

    सिरोही (राजस्थान) धरती के सपूत
    माँ भारती के लाल
    रमेश भाई चौधरी को गोर्वानित छाति और भीनी आँखों से श्रधांजलि ��������......

    ReplyDelete

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।