नागाणी में जन्मे माँ भारती के सुपुत्र शहीद स्व. श्री रमेश कुमार चौधरी को स्थानीय श्री राजाराम जी आश्रम कालवाडी पुणे में श्रदांजलि दी गई। ज्ञात रहे कि रविवार 11 सितम्बर को जम्मू के पुंछ में आतंकवादियों से लड़ते लड़ते 5 आतंकवादियों को मार कर भारत माँ की रक्षा करते करते शहीद हुए सिरोही राजस्थान के नागणी गाँव के माँ भारती के सपूत शहीद स्व. श्री रमेश कुमार चौधरी को आज पुणे में 36 कॉम प्रवासी बंधुओं ने नम आँखों के शहीद को पुष्प अर्पित कर दो मिनिट का मौन रख कर श्रदांजलि दी। जिसमे वनराज देवासी ने अपनी नम आँखों से शहीद की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्व. रमेश कुमार हमेशा बचपन से ही देश भक्ति की बाते करता था और जब भी गाँव आता था तब युवाओ में देश भक्ति की भावना पैदा करता था। श्रदांजलि सभा में लालाराम चौधरी, वनराज देवासी, केसाराम कलबी धानता, नगाराम देवासी, अम्रत चोधरी, हरजीराम चोधरी, बाबूजी सुथार, कृष्णाराम चोधरी, छोगाराम भूरिया, दिलीप चौधरी, मदन चोधरी, रूपाराम चोधरी, गोविन्द चोधरी, तेजाराम चोधरी, रणछोड़ाराम, जेताराम पुनाव, मगन चोधरी, रघुनाथ चौधरी, कमलेश, हेमाराम, सवाराम, गोदाराम, भेराराम, अग्राराम एवं लुम्भा राम सहित 36 कॉम के सेकड़ो प्रवासी बंदु उपस्थित थे।
समाचार के लिए केसाराम धानता
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।