पूज्यनीय श्री श्री 1008 श्री राजेश्वर भगवान की भव्य भजन संध्या #अहमदाबाद के वस्त्राल में दिनांक 11 फरवरी शनिवार को आँजणा चौधरी समाज के लोकप्रिय राजनेता और गुजरात सरकार के माननीय मंत्री श्री शंकर चौधरी, गृह मंत्री श्री प्रदीप सिंह जाडेजा, जालोर- सिरोही सांसद श्री देवजी भाई पटेल, पूर्व बीसूका अध्यक्ष श्री मावजी भाई तथा वस्त्राल विधानसभा के विधायक श्री जगदीश भाई पंचाल के आतिथ्य में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में आकर्षक का केंद्र बाल कलाकार सुरेश लौहार एंड पार्टी रहेगी। इसके अलावा प्रियंका वासेता, वीरेन पटेल, शिवानी, विक्रम ठाकोर, अशोक शर्मा तथा महेंद्र चौधरी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम को लेकर आस पास के लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई हैं।
नोटः कार्यक्रम पूर्ण रूप से फ्री हैं। कोई शुल्क नहीं है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे।
थैंक्स शंकर bhai
ReplyDeleteNice program
ReplyDeleteNice program
ReplyDelete