● समाज के विकास के लिए जीवन समर्पित करने वाले दाता (भामाशाह) सेठ श्री जीवनभाई चौधरी की स्मृति नई पीढ़ी माटे प्रेरणादायक- जल आपूर्ति व सिंचाई राज्य मंत्री श्री चौधरी
● श्री अखिल आँजणा केळवणी मंडल तथा स्व. शेठ श्री जीवणभाई माधाभाई चौधरी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तेजस्वी विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये की छात्रवृत्ति की वितरण...
#गांधीनगर | #CapsNews | #Official
शनिवार, गांधीनगर जे.एम.चौधरी सार्वजनिक कन्या विद्यालय में गांधीनगर संकुल के स्थापक तथा मुख्य दाता स्व. शेठ श्री जीवनभाई एम. चौधरी की 18 वीं पुण्यतिथि तथा भक्ति वंदना कार्यक्रम में कक्षा 12 के बाद विज्ञान विषय के तेजस्वी विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के चेक जल आपूर्ति व सिंचाई राज्य मंत्री श्री परबत भाई चौधरी के द्वारा भेंट किया गया।
अपने संबोधन में मंत्री श्री चौधरी ने कहा की उत्तर गुजरात के आँजणा चौधरी समाज के विकास के लिए तथा खास कर बालिका शिक्षा के क्षेत्र विशेष योगदान देकर अपना जीवन समर्पित करने वाले शेठ श्री जीवनभाई चौधरी की भूमिका अतुल्य रही। जिससे समाज मे शिक्षा का स्तर काफी बढ़ा है। समाज के विकास के लिए समाज के भामाशाह तथा अग्रणियों के द्वारा अपनाए हुए मार्ग को आज के युवा समाज विकास के लिए नए क्षेत्र तथा ऊंचे लक्ष्य रखकर प्रगति करें ऐसी अपील करता हूँ। गांधीनगर की इस कन्या छात्रालय में आज 1100 बेटियां होस्टल में रहती हैं। तथा 7000 छात्राएं इस विद्यालय में पढ़ती है। यह संस्थान शिक्षण हब के तरीके से स्थापित हुआ जिसमें बनासकांठा जैसे अंतिम जिले की 500 से ज्यादा बेटियां इस संस्थान में रहकर शिक्षण की सुविधा प्राप्त कर रही है।
इस अवसर पर धानेरा के विधायक श्री नाथाभाई पटेल तथा दियोदर के विधायक श्री शिवाभाई भुरिया ने कहा कि समाज के सर्वागीण विकास में शिक्षण के साथ साथ युवा पीढ़ी में संस्कारवान तथा व्यसन मुक्त युवा पीढ़ी का निर्माण हो यह बहुत जरूरी हैं। मुख्य दाता शेठ श्री चौधरी की पुण्यतिथि तथा भक्ति वंदना के इस प्रकार के कार्यक्रम समाज के विकास को ऑक्सीजन दे रहा हैं। जिसके द्वारा नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलें।
कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में संस्थान के प्रमुख श्री हरिभाई वी. चौधरी ने कहा कि स्व. शेठ जीवनभाई एम. चौधरी चेरिटेबल ट्रस्ट में 1 करोड़ रुपये से अधिक फंड के ब्याज से मेडिकल, इंजीनियरिंग, फार्मेसी जैसे उच्च अभ्यास के लिए रुपये 10 हजार की छात्रवृत्ति दी जाती है। अभी तक इस ट्रस्ट द्वारा 900 से ज्यादा विद्यार्थियों को 90 लाख से ज्यादा छात्रवृत्ति उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की गई है।
ट्रस्ट मंत्री श्री शंकर भाई श्री शंकर चौधरी ने स्वागत भाषण में श्री अखिल आँजणा केळवणी मंडल, गांधीनगर की शैक्षणिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में स्व. शेठ श्री की धर्मपत्नी हेमलता बेन चौधरी सहित समाज के अग्रणियों, भामाशाह तथा विद्यार्थी विशाल संख्या में उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।