चौधरी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

#धोरीमन्ना | चमन पटेल | #CapsNews


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं धोरीमन्ना पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गंगाराम चौधरी का कल शुक्रवार दोपहर मे निधन हो गया। चौधरी के निधन की खबर से गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र एवं धोरीमन्ना पंचायत समिति क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
गंगाराम चौधरी 1988 मे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर धोरीमन्ना पंचायत समिति के प्रधान निर्वाचित हुए थे। वे 5 साल 1993 तक धोरीमन्ना पंचायत समिति के प्रधान रहे। इससे पूर्व चौधरी भेडाणा ग्राम पंचायत के चार बार सरपंच रहे।  चौधरी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे एवं पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी के करीबी नेताओं में से थे।

पूर्व प्रधान गंगाराम चौधरी के निधन पर पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख राणा भवानीसिंह, धोरीमन्ना पंचायत समिति के प्रधान ताजाराम चौधरी, एडवोकेट बलवंतसिंह चौधरी, पूर्व प्रधान मगाराम चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप, हनुमानराम गोदारा, गुडामालानी ब्लॉक अध्यक्ष पताराम चौधरी, कुंवर सुरेंद्रसिंह, गुडामालानी सेवा दल संगठन मंत्री कांतिलाल सोनी, पीसीसी सदस्य भंवर विश्वनाथसिंह, किसान नेता नाथाराम सारण, पूर्व सरपंच खुमाराम रामजी का गोल, ठेकेदार खेमाराम बेनिवाल, एडवोकेट बिशन सिंह चौधरी, रामलाल चौधरी, आईटी सेल संयोजक डीआर गोयल, समाजसेवी बाबूलाल सियाग, भोमाराम सियोल आदि कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधान चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया एवं कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।