श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता कन्या गुरुकुल नया चेण्डा (पाली) का प्रथम वार्षिक उत्सव 26 अप्रैल 2017 बुधवार के दिन माँ सरस्वती के प्रागंण में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
वार्षिक उत्सव में कन्या गुरुकुल बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक और धार्मिक प्रोग्राम की प्रस्तुति, सभी पधारे हुए अतिथियों एवं भामाशाहो का स्वागत एवं गुरुकुल की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रबंधकों द्वारा संबोधित कर गुरुकुल संबंधी जानकारी और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी ।
इस शुभ अवसर पर आप सादर आमंत्रित है समय पर पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढावे।
परम तपस्वी साध्वी श्री भगवतीबाईजी के आदेशानुसार इस समाचार को ही आमंत्रण पत्रिका समझकर कार्यक्रम में पधारकर हमें अनुग्रहित करें ।
निवेदक - श्री राजेश्वर भगवान आँजणी माता धाम ट्रस्ट नया चेण्डा पाली
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।