Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label स्वास्थ्य. Show all posts

    क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये


    अगर आप किसी गांव या किसी कस्बे या फिर किसी छोटे शहर में रहते हैं, तो निश्चित तौर पर आपके घर में ही या फिर घर के बहुत ही नजदीक कोई ना कोई नीम का पेड़ तो जरूर लगा होगा। और अगर आप किसी लखनऊ, सूरत जैसे किसी शहर में रहते हैं तो आप अपनी कार जिस पेड़ के छाव में पार्क करते हैं, वो नीम का पेड़ हो सकता है। कहने का मतलब है कि जिस नीम के पेड़ को आप घर की मुर्गी दाल बराबर समझते हैं वो अब यूरोप और अमेरिका में लाखों की कीमत वाला पेड़ बन चुका है।
    भारत तो अमेरिकियों के कॉलगेट से दांत साफ करने की आदत डाल चुका है लेकिन अब खुद अमेरिकी लोग भारतीय दातून यानी नीम के पेड़ की छोटी छोटी डंडियों (AUDREY CHEW STICKS NEEM TOOTHBRUSH NATURAL HEALTHY) से अपने दांत साफ कर रहे हैं। हैरत में पड़ने की जरूरत नहीं। ये 100 प्रतिशत सच हैं। अमेरिका के मॉल्स में ये दातून कोई 1-2 रूपए में नहीं बल्कि सौकड़ों रूपए में बिक रहे है।
    विदेशों में अब इसका कारोबार कई हजार करोड़ रूपए का हो चुका है। दिल्ली में बैठे कुछ एजेंट्स के जरिए इनको अमेरिका और यूरोप के बड़े देशों जैसे जर्मनी, रूस में खूब एक्सपोर्ट किया जा रहा है। जैसे जैसे इनकी विदेशों में डिमांड बढ़ रही है वैसे वैसे कई विदेशियों ने खुद अपने ही घरों में नीम के पेड़ को लगाना भी शुरु कर दिया है।
    कुछ भारतीयों ने तो अब इसे Ebay जैसी बहु राष्ट्रीय वेबसाइट्स के जरिए भारत में रहते हुए ही विदेशों में बेचना भी शुरु कर दिया है। ऐसी वेबसाइट्स पर इनकी कीमत करीब 10 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 65 रूपए का एक पैकेट है। एक पैकेट में 10 दातून होते हैं। यानी एक दातून की कीमत 65 रूपए हैं, जो कि कॉलगेट के मुकाबले कई गुना ज्यादा महंगी बिकती है जबकि इसकी लागत कुछ भी नहीं है। यानी हींग लगे ना फिटकरी, रंग भी चोखा।
    भारत में क्या स्थिति है।
    भारत में जो लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक है वो भी दातून से अपने दांत साफ करने लगे हैं। उनको ये दातून चौराहों, रेलवे स्टेशनों के किनारे दस रुपए के तीन मिल जाते हैं।
    क्या खास है दातून में
    नीम के दातून में अज़ाडेरेक्टिन (Azadirachtin) नामक प्राकृतिक रासायनिक तत्व होता है, जिसके जीवाणुओं से लड़ने की क्षमता को चिकित्सा जगत ने भी माना है। मुंह में खाने के अवशेषों के कारण सबसे ज्यादा कीटाणु पनपते हैं जो मसूड़ों और दातों से संबंधित तमाम बीमारियों का कारण बनते हैं, नीम का दातून इन सब से निपटने में कारगर है। पश्चिमी देशों ने यह बात समझ ली है।

    ये हैं अच्छे स्वास्थ्य के 6 लक्षण, जानिए कितने स्वस्थ हैं आप?

     ये हैं अच्छे स्वास्थ्य के 6 लक्षण, जानिए कितने स्वस्थ हैं आप?
    हर इंसान स्वयं को पूरी तरह से स्वस्थ व हेल्दी महसूस करता है, जब तक कि उसे अचानक कोई रोग नहीं घेरता। रोग होने पर उसे पता चलता है कि वह किस भ्रम में जी रहा था। एक सामान्य मनुष्य को देखकर यह पता लगाना मुश्किल है कि वह वास्तव में पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं।
    कुछ लोग स्वयं को फिट दिखाने की कोशिश जरूर करते हैं, लेकिन वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के कुछ खास मापदंड हैं। आज हम आपको इन्हीं मापदंडों के बारे में बता रहे हैं। आप इन मापदंडों पर कितने खरे उतरते हैं, इसके आधार पर आप स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं-
    1. एक स्वस्थ इंसान को सुबह और शाम को खुलकर भूख लगती है। उम्र के अनुरूप वह अपना संपूर्ण आहार ग्रहण करता है। यदि ऐसा नहीं है तो समझ लीजिए आप स्वस्थ नहीं हैं।
    2. गहरी नींद अच्छे स्वास्थ्य की निशानी मानी जाती है। कुछ लोगों को बिस्तर पर सोते ही गहरी नींद आ जाती है। यह एक अच्छा संकेत है, लेकिन यदि ऐसा नहीं है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ है।
    3. रात भर सोने के बाद स्वस्थ व्यक्ति सुबह जागने पर भरपूर ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करता है। यदि सोने के बाद भी किसी व्यक्ति को थकान महसूस होती है तो उसे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

    4. एक स्वस्थ व्यक्ति में गर्मी और ठंड सहने की पर्याप्त क्षमता होती है।
    5. स्वस्थ मनुष्य को प्रतिदिन सुबह बिना किसी प्रयास के खुलकर शौच होता है। ये भी अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है।

    6. शारीरिक श्रम करने पर एक स्वस्थ व्यक्ति को अत्यधिक थकान महसूस नहीं होती है। सामान्य थकान के बाद उसमें पुन: चुस्ती आ जाती है। स्वस्थ इंसान की पहचान की इन कसौटियों पर यदि आप खरे नहीं उतरते हैं, तो आपको किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।