हर इंसान स्वयं को पूरी तरह से स्वस्थ व हेल्दी महसूस करता है, जब तक
कि उसे अचानक कोई रोग नहीं घेरता। रोग होने पर उसे पता चलता है कि वह किस
भ्रम में जी रहा था। एक सामान्य मनुष्य को देखकर यह पता लगाना मुश्किल है
कि वह वास्तव में पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं।
कुछ लोग स्वयं को फिट दिखाने की कोशिश जरूर करते हैं, लेकिन
वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है। अच्छे स्वास्थ्य के कुछ खास मापदंड हैं।
आज हम आपको इन्हीं मापदंडों के बारे में बता रहे हैं। आप इन मापदंडों पर
कितने खरे उतरते हैं, इसके आधार पर आप स्वयं के स्वास्थ्य के बारे में
अनुमान लगा सकते हैं-
1. एक स्वस्थ इंसान को सुबह और शाम को खुलकर भूख लगती है। उम्र
के अनुरूप वह अपना संपूर्ण आहार ग्रहण करता है। यदि ऐसा नहीं है तो समझ
लीजिए आप स्वस्थ नहीं हैं।
2. गहरी नींद अच्छे स्वास्थ्य की निशानी मानी जाती है। कुछ लोगों को बिस्तर पर सोते ही गहरी नींद आ जाती है। यह एक अच्छा संकेत है, लेकिन यदि ऐसा नहीं है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ है।
2. गहरी नींद अच्छे स्वास्थ्य की निशानी मानी जाती है। कुछ लोगों को बिस्तर पर सोते ही गहरी नींद आ जाती है। यह एक अच्छा संकेत है, लेकिन यदि ऐसा नहीं है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ है।
3. रात भर सोने के बाद स्वस्थ व्यक्ति सुबह जागने पर
भरपूर ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करता है। यदि सोने के बाद भी किसी
व्यक्ति को थकान महसूस होती है तो उसे चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
4. एक स्वस्थ व्यक्ति में गर्मी और ठंड सहने की पर्याप्त क्षमता होती है।
5. स्वस्थ मनुष्य को प्रतिदिन सुबह बिना किसी प्रयास के खुलकर शौच होता है। ये भी अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है।
6. शारीरिक श्रम करने पर एक स्वस्थ व्यक्ति को अत्यधिक थकान महसूस नहीं होती है। सामान्य थकान के बाद उसमें पुन: चुस्ती आ जाती है। स्वस्थ इंसान की पहचान की इन कसौटियों पर यदि आप खरे नहीं उतरते हैं, तो आपको किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।