युवा संगोष्ठी का आयोजन

👉समाज ही विकास की धुरी

👉नशा मुक्त समाज हमारा समाज

👉शिक्षा ही सबसे अच्छी पहल।

सांचौर
           आँजणा कलबी पटेल समाज का पहला  युवा संगोष्ठी कार्यक्रम आज सांचोर में चौधरी समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक एवं मानव सेवा में कार्यरत कलबी पटेल समाज का सबसे बड़ा ऑनलाइन नेटवर्क "कलबी पटेल समाज, मोबाइल एप्प" की और से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्यत समाज विकास की चर्चा व शिक्षा पर चर्चा रही। इसके साथ ही समाज विकास को लेकर कई निर्णय भी लिए गए। जिसमें आंजणा समाज के   रमेश भाई आंजणा एयर फोर्स पूना मोटिवेशनल स्पीकर, बाबूलाल चौधरी मोटिवेशनल भीनमाल, शंकर रामजी पटेल पांचला ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
रमेश भाई ने समाज में शिक्षा के स्तर पर ध्यान देते हुए कहा कि आज का समय हैं वह शिक्षा हैं। शिक्षा से ही सबकुछ सम्भव हैं शिक्षा से सब कुछ हासिल किया जा सकता हैं। इसके साथ ही कॅरियर सम्बंधित भी जानकारी दी गई। आँजणा ने कई उदाहरण पेश करते हुए अपने स्तर को आगे बढ़ने व निर्णय लेने की बात बताई।
शंकर राम पटेल ने  बताया कि समाज ही विकास की धुरी। समाज में शिक्षा के साथ-साथ युवाओँ की भागीदारी जरूरी। आज समाज को युवाओ की जरूरत हैं वो ऐसे युवाओँ की जरूरत हैं जिसमें अपने समाज को आगे बढ़ाने व विकास करने की जजग हो।
बाबुलालजी भीनमाल ने युवाओ को रीढ़ की हड्डी बताते हुए प्रेरित किया। कि आज हमारी समाज को नोजवानों की जरूरत हैं और शिक्षा प्रमुख हैं। वहीँ बाबुलालजी ने समाज में विभिन्न प्रकार से नशे की प्रवर्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा हमारा नाश करता हैं। वहीँ बाबुलालजी ने नशे से दूर रहने की बात बताते हुए सभी को नशे दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
एप्प संचालक शंकर L. आंजणा लुनियासर ने बताया  कि समाज विकास के लिए समाज को संगठन की आवश्यकता हैं। इसी के साथ आँजणा ने आधुनिक समाज पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर समाज के कई समाज के कई समाज बन्धु मौजूद थे।
कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार चौधरी कारोला, रमेश कुमार पथमेड़ा, भोमाराम नैनोल, प्रभुराम अध्यापक, विशन पटेल, महादेवाराम, ओमप्रकाश चौधरी प्रतापपूरा सहित रमेश भाई जाजुसन, ललित पथमेड़ा, नैनाराम जालोर, चेलाराम, हकमाराम अध्यापक,  जगसी राम अध्यापक सहित कई  जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- रमेश कुमार चौधरी
8239177667

0 टिप्पणियाँ:

आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।