निकटवर्ती लुंबा की ढाणी में चौधरी समाज के आराध्य राजाराम महाराज की 20वीं बरसी बुधवार को महंत रघुनाथराम महाराज, शिकारपुरा आश्रम के संत भोलाराम महाराज के सान्निध्य में धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतों के अलावा जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
मेले को लेकर आयोजन समिति की ओर से जोरदार तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर सवेरे से ही आसपास के गांवों से समाज बंधुओं का सजधज कर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सवेरे दस बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठे हो गए। कार्यक्रम स्थल पर इतनी भीड़ थी कि दूर दूर तक लोग ही लोग नजर रहे थे। इस अवसर पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा को महंत रघुनाथराम ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास चाहिए तो शिक्षित बनना होगा। शिक्षित समाज से ही शिक्षित राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि आंजणा समाज की ओर से प्रदेश के प्रत्येक प्रमुख स्थल पर विद्यालय एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को पढ़ाने एवं इन छात्रावासों में भेजने की अपील की। महंत ने शिक्षा पर जोर देते हुए सभी को बालक-बालिका में बिना भेदभाव शिक्षा दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने राजाराम महाराज के पद चिन्हों पर चलने एवं कुरीतियां मिटाने का भी आह्वान किया। इस मौके पूर्व लोक अभियोज सवाराम पटेल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगदीश चौधरी, नरीगाराम दीगांव, पूनमाराम भंवरानी, प्रधान जबरसिंह तूरा, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराणा समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर नगाराम महाराज भेड़ाना, मुनिमहाराज मांडावास, लादूराम पटेल, कानाराम पटेल, पाबूराम, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष तख्तसिंह तालियाणा, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री केवदाराम चौधरी, आयोजन समिति के लच्छाराम, मांगाराम, अकाराम के., थानाराम, रूपाराम, दरजाराम, चेलाराम, हड़मताराम, दूदाराम, गीगाराम, चमनाराम, रामाराम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हड़मताराम चौधरी ने किया।
विकास चाहिए तो शिक्षित बनें : महंत रघुनाथराम महाराज
Shankar L. Anjana Luniyasar
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं | पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।