Recent News

फॉर्म : अपने गाँव को एप्प पर अपडेट करे

Find Recent News of Aanjana Samaj Here


  • 1. आँजणा (चौधरी) समाज निर्देशिका के विमोचन
  • 2. सूचना :- CAPS के अपडेट वर्जन के बारे में
  • 3. Opening Tomorrow
  • 4. अतिथि गृह का लोकार्पण कल, समाज के अग्रणी करेंगे शिरकत
  • 5. डिप्टी सेक्रेटरी बनने पर बधाई
  • 6. अब एक और हत्या....
  • 7. क्या वाकई नीम के दातुन की कीमत 65 रूपये
  • 8. टेनिस टूर्नामेंट में महेसाणा की वैदेही चौधरी विश्व चेम्पियन
  • 9. मदुरै आँजणा समाज द्वारा भूमि खरीदी
  • 10. मेसरा में धूमधाम से मनाई गुरु पूर्णिमा
  • 11. श्री महाराज का चातुर्मास आज से
  • 12. करोड़ों की कमाई कराने वाली चंदन की खेती कैसे करें, पूरी रिपोर्ट
  • 13. भजन संध्या आज
  • 14. विशाल रक्तदान शिविर 01 अगस्त को
  • Flash News: CAPS App Update on 15 August

    About Us

    इस ब्लॉग के सारे लेखों पर अधिकार सुरक्षित हैं इस ब्लॉग की सामग्री की किसी भी अन्य ब्लॉग, समाचार पत्र, वेबसाईट अथवा सोशियल साइड्स पर प्रकाशित एवं प्रचारित करते वक्त लेखक का नाम एवं लिंक देना जरुरी हैं।

    Advertisement

    Showing posts with label श्री राजारामजी आश्रम लुम्बा की ढाणी. Show all posts

    प्रथम पुण्यतिथि महोत्सव 19 को

    परम पुज्यनीय ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री किशनाराम जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य ब्रह्मलीन संत *श्री रघुनाथरामजी महाराज* का प्रथम वर्षी महोत्सव का आयोजन दिनांक 19.06 को रखा गया हैं। जिसमें आप सादर आमंत्रित हो।

    21 वा वार्षिकोत्सव संपन्न

    श्री राजेश्वर भगवान की बगीची (आश्रम) लुम्बा की ढाणी (सायला) में 21 वा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रदालुओं ने भाग लिया।
    कार्यक्रम में लेटा महंत श्री रणछोड़ भारती जी महाराज, ढिमा (गुजरात) महंत श्री जानकीदास जी, चेंडा से श्री पदमाराम जी महाराज सहित कई साधु संतो ने संबोधित किया और आशीर्वाद दिया। कांग्रेस नेता श्री जगदीश जी, श्री सवाराम जी, पूर्व विधायक जालौर श्री रामलाल मेगवाल, विधायक प्रतिनिधि जालौर श्री बाबूलाल मेघवाल, गणेशीराम, रामप्रकाश जी, रामराम जी, केवदारामजी, प्रताप जी आँजणा, दूदाराम जी सहित अनेक गणमान्य समाज बंधू उपस्थित रहे।
       22 वार्षिकोत्सव में भोजन प्रसादी के लिए समाज सेवी भामाशाह श्री तुलसाराम सुपुत्र श्री लीलाराम जी तरक (जालमपुरा) भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सायला ने 521000 रूपये दिए। इस अवसर पर सबुआ पटी चौधरी समाज ने श्री लीलाराम जी तरक को धन्यवाद देते हुए श्री रणछोड़ भारती जी महाराज व श्री गुलाबरामजी महाराज (गादीपति श्री राजारामजी आश्रम लुम्बा की ढाणी) ने साफा बांध कर आशीर्वाद दिया।

    समाचार के लिए श्री राणारामजी
    फ़ोटो चमन पटेल के सौजन्य से

    ब्रह्मलीन संत श्री रघुनाथरामजी महाराज की समाधी निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

    लुम्बा की ढाणी स्थित श्री राजाराम जी मंदिर में ब्रह्मलीन संत श्री रघुनाथरामजी महाराज की समाधी निर्माण का भूमि पूजन कल दिनांक 20 फरवरी को मीठा महंत श्री उम्मेदगिरिजी महाराज व संत श्री गुलाबरामजी महाराज (महंत श्री राजाराम मंदिर लुम्बा की ढाणी) के हाथों से शुभ वेला  पर वैदिक मंत्रोचार के साथ मुहूर्त किया गया। इस मोके पर संत श्री उम्मेदगिरिजी महाराज ने ब्रह्मलीन संत श्री महाराज के बताए मार्ग के अनुसार उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही। इस मोके पर श्री दूदाराम, श्री लसाराम, श्री  सवाराम, श्री आशाराम, श्री अकाराम, श्री थानाराम, श्री रूपाराम, श्री मांगाराम सहित कई समाज बंधू मौजूद थे।

    समाचार के लिए श्री दूदाराम चौधरी

    श्री गोविन्द जी महाराज बनें गादीपति

    पूजनीय संत श्री 1008 श्री किशनारामजी महाराज के शिष्य श्री रघुनाथरामजी महाराज का भंडारा दिनांक 22 जून को लुम्बा की ढाणी स्तिथ श्री राजारामजी महाराज के मंदिर में आयोजित किया गया। सेकड़ो संतो की उपस्तिथि में पूज्य श्री गोविन्द जी महाराज को गादीपति नियुक्त किया गया। भंडारे में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट व कर्नाटक सहित देश भर से समाज बंधू उपस्तिथ रह कर आयोजन को सफल बनाया।वही सेकड़ो की संख्या में समाज के युवा कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा कर के अपने जीवन को सफल बनाया।
         21 जून की रात्री को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। 

    News By #रमेश कुमार चेंडा, Photo By #aanjanapatelsamaj ब्लॉग

    महंत रघुनाथरामजी की समाधि पर पुष्प चढ़ाए








    लुंबा की ढाणी स्थित राजाराम आश्रम के महंत रघुनाथरामजी महाराज के देवलोक होने पर बुधवार को शंभू रोट का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से साधु संतों ने भाग लिया। शंभू रोट को लेकर सवेरे से ही जिले के विभिन्न मंदिर-मठों के महंत, गादीपति एवं संतों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सवेरे दस बजे तक बड़ी संख्या में साधु संत इकट्ठे हो गए। रघुनाथरामजी महाराज की समाधि पर उनके गुरु भाई शिकारपुरा आश्रम के गादीपति दयाराम महाराज ने शंभू रोट का भोग लगाया। इस दौरान अन्य संतों ने भी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं महंत के भक्तों एवं राजनेताओं ने भी शीश नवा उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद संतों के लिए शंभू रोट शुरू हुआ,जिसमें जिलेभर से आए संतों ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर गोल उम्मेदाबाद महंत रावत भारती महाराज, धूंबड़ा महंत राजभारती महाराज, मीठा महंत उम्मेद गिरी महाराज, घाणा महंत समाधि गिरी महाराज, डंडा ली महंत चेतनानंद महाराज, रामभारती महाराज पादरू, वालेरा महंत पारसभारती महाराज, पारसाराम महाराज, जेताराम महाराज, रघुनाथपुरी धुणिया जालोर, भोपाभारती मोकणी गोविंद महाराज भाटा समेत बड़ी संख्या भक्तगण एवं राजनेता उपस्थित थे।

    नम आंखों से महंत रघुनाथराम को दी समाधि हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए भक्तगण


    शिकारपुरा के गादीपति दयाराम महाराज समेत बड़ी संख्या में साधु संत रहे उपस्थित

    निकटवर्ती लुम्बा की ढाणी स्थित राजाराम आश्रम के महंत रघुनाथराम महाराज को सोमवार को बैकुंठी निकाल समाधि दी गई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त एवं साधु-संत उपस्थित रहे। गौरतलब है कि महंत रविवार देर शाम को गायों की सेवा करते समय देवलोक हो गए थे, उनकी पार्थिक देह को दर्शनार्थ आश्रम परिसर में रखा गया था। महंत के देवलोक होने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही हजारों की संख्या में भक्तगण एवं साधु संतों के लुम्बा की ढाणी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को सवेरे दस बजे तक हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंच गए थे। भक्तों ने महाराज के अंतिम दर्शन किए। इसके कुछ समय पश्चात गाजेबाजे के साथ उनकी बैकुंठी निकाली गई। इसके बाद आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ 11 बजे शुभ मुहूर्त में रघुनाथराम महाराज के पार्थिक देह को समाधि दी गई। इस अवसर पर राजाराम आश्रम शिकारपुरा के गादीपति दयाराम महाराज, लहर भारती कुटिया के महंत राज भारती महाराज, मीठा महंत उम्मेदगिरी महाराज, कांकाणी महंत उकारगिरी, वालेरा महंत पारसभारती महाराज, चेंडा से पदमाराम महाराज, संत दरगाराम केशवना के अलावा भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश चौधरी, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, एडवोकेट बाबूलाल सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष तख्तसिंह तालियाणा, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, नरसाणा सरपंच नैनाराम चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हीराराम जाखड़, भाजपा जालोर ग्रामीण मंडल के महामंत्री केशरसिंह राजपुरोहित, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराणा, सवाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में राजनेता एवं भक्त मौजूद थे।

    अंतिम दर्शन को आतुर रहे भक्त
    संतरघुनाथराम महाराज के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्त आए। भक्तों की भीड़ इतनी थी कि आश्रम परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं थे। दर्शन को आतुर भक्तों ने मकानों की छत एवं नीम के वृक्षों पर चढ़ दर्शन किए।


    महंतका शंभूरोट कल
    राजारामआश्रम के महंत रघुनाथराम महाराज के देवलोक होने के बाद आश्रम परिसर में शिकारपुरा गादीपति दयाराम महाराज के सान्निध्य में चौधरी समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महंत रघुनाथराम का शंभूरोट बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जिसमें महंत की समाधि पर भोग लगाया जाएगा तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।


    पाली के थे संत, बचपन का नाम प्रकाश था
    महंत रघुनाथराम महाराज का जन्म पाली जिले के धोलेरिया जागीर गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिराम माता का नाम धरमोबाई था। वे पांच भाई-बहन थे। संत के बचपन का नाम प्रकाश था। जानकारी के अनुसार हरिराम की पत्नी की प्रसव पीड़ा के दौरान ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय हरिराम ने मन्नत मांगी थी कि बच्चे एवं माता के सकुशल रहने पर वह एक बच्चे को शिकारपुरा आश्रम को भेंट कर देगा। जिसपर जन्म के बाद प्रकाश को उन्होंने संत को सौंप दिया। प्रकाश पांच साल का था तब शिकारपुरा से आए संत देवाराम महाराज उन्हें ले गए थे। आश्रम में राजाराम महाराज के शिष्य देवाराम महाराज ने ही प्रकाश का नामकरण कर नया नाम रघुनाथराम रखा था। राजाराम महाराज के भाई का नाम रघुनाथराम था, जिन्होंने कम उम्र में समाधि ले ली थी। इस वजह से प्रकाश का नाम रघुनाथराम रखा गया ताकि वे राजाराम महाराज के भाई रघुनाथराम के सपनों एवं कार्यों को पूर्ण कर सके। संभुआ पट्टी के चौधरी समाज की विनती पर शिकारपुरा के गादीपति ने रघुनाथराम महाराज करीब सात साल पहले लुम्बा की ढाणी आश्रम भेजा था तब वे ये ही पर सेवा के कार्य में लगे थे। 

    एक समाज सुधारक संत देवलोक गमन। श्री रघुनाथरामजी महाराज को शत शत नमन


    सन्त श्री रघुनाथारामजी महाराज देवलोक गमन हो गया


    श्री राजारामजी आश्रम लुम्बा की ढाणी के महंत सन्त श्री रघुनाथारामजी महाराज देवलोक गमन हो गए....

    गुरु को किजे बन्दगी घणी घणी सौ सौ बार
    काग पकङ हंसला किना प्रभु करतो नी वार

    ॐ महापुरुषय नमः

    महंत श्री के चरणों शत शत नमन.....

    News Mangilalji Madurai

    छोटे से गांव के आश्रम में संत ने छेड़ी शिक्षित समाज की मुहिम

    सालों से जुटे सामाजिक सरोकार के कार्यों में, जीवाणा में संत के सान्निध्य में समाज छात्रावास का भी हो रहा निर्माण

    सायला उपखंड क्षेत्र के लुंबा की ढाणी राजाराम आश्रम के संत रघुनाथराम महाराज ने चौधरी समाज में शिक्षा की अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। संत की ओर से ना केवल समाज के लोगों के साथ बैठक कर उनको शिक्षा का माहौल बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं, बल्कि होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ शिक्षा के ढांचागत निर्माण पर भी लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। बकौल संत रघुनाथराम महाराज वर्तमान में शिक्षा से ही समाज में बदलाव आएगा तथा कुरीतियां मिटेंगी। लुंबा की ढाणी जैसे छोटे से गांव में स्थित अपने आश्रम से संत ने पहले गांव के लोगों को जागरूक किया। गांव के मौजीज लोगों ने भी संत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षा के पुण्य कार्य में सहयोग करना शुरू किया। संत की ओर से लुंबा की ढाणी एवं आसपास के गांवों में हर साल स्कूली बच्चों के लिए मिठाई वितरण एवं गरीब बच्चों को स्कूल पोशाक का वितरण करने के साथ समाज की प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा सायला में ब्लॉक स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाता है। संत के सान्निध्य एवं उनकी प्रेरणा से जीवाणा उप तहसील मुख्यालय पर चौधरी समाज के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब एक साल पहले शुरू हुए इस छात्रावास की पूरी देखरेख संत की ओर से की जाती है। लुम्बा की ढाणी में राजाराम महाराज की बरसी का आयोजन पर संत की प्रेरणा से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। शिक्षा के प्रति जागरूकता के कार्य को लेकर समाज के युवाओं एवं बुजुर्ग भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

    जिले की शैक्षिक प्रतिभाओं को नकद राशि से सम्मानित करेंगे
    शिक्षा के प्रति महंत के लगाव के चलते उन्होंने गांव में शिक्षा के लिए करीब सवा सात लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की है। संत का कहना है कि उनकी जिले में हर साल जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना हैं। जिसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संत ने एक कमेटी बनाई है जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को शामिल किया है। संत ने घोषणा की कि दसवीं बोर्ड में प्रथम को 21 सौ, द्वितीय को 15 सौ एवं तृतीय को 11 सौ एवं बारहवीं बोर्ड में प्रथम को 31 सौ, द्वितीय को 25 सौ तृतीय स्थान पर आने वाले को 21 सौ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं कॉलेज शिक्षा में प्रथम, द्वितीय तृतीय को क्रमश : 71 सौ, 61 सौ 51 सौ रुपए की राशि दी जाएगी।

    संतों की पहल सराहनीय
    संतद्वारा धार्मिक कार्यों के साथ शिक्षा की अलख जगाने का भी कार्य किया जा रहा है जो सराहनीय है। संतों की ओर से अगर शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह का माहौल बनाया जाएगा तो आने वाले दिनों में कोई अनपढ़ नहीं रहेगा।

    विकास चाहिए तो शिक्षित बनें : महंत रघुनाथराम महाराज


    निकटवर्ती लुंबा की ढाणी में चौधरी समाज के आराध्य राजाराम महाराज की 20वीं बरसी बुधवार को महंत रघुनाथराम महाराज, शिकारपुरा आश्रम के संत भोलाराम महाराज के सान्निध्य में धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतों के अलावा जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
    मेले को लेकर आयोजन समिति की ओर से जोरदार तैयारियां की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर सवेरे से ही आसपास के गांवों से समाज बंधुओं का सजधज कर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सवेरे दस बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठे हो गए। कार्यक्रम स्थल पर इतनी भीड़ थी कि दूर दूर तक लोग ही लोग नजर रहे थे। इस अवसर पर धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा को महंत रघुनाथराम ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास चाहिए तो शिक्षित बनना होगा। शिक्षित समाज से ही शिक्षित राष्ट्र का निर्माण होगा। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि आंजणा समाज की ओर से प्रदेश के प्रत्येक प्रमुख स्थल पर विद्यालय एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को पढ़ाने एवं इन छात्रावासों में भेजने की अपील की। महंत ने शिक्षा पर जोर देते हुए सभी को बालक-बालिका में बिना भेदभाव शिक्षा दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने राजाराम महाराज के पद चिन्हों पर चलने एवं कुरीतियां मिटाने का भी आह्वान किया। इस मौके पूर्व लोक अभियोज सवाराम पटेल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगदीश चौधरी, नरीगाराम दीगांव, पूनमाराम भंवरानी, प्रधान जबरसिंह तूरा, पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह सिराणा समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर नगाराम महाराज भेड़ाना, मुनिमहाराज मांडावास, लादूराम पटेल, कानाराम पटेल, पाबूराम, सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष तख्तसिंह तालियाणा, भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री केवदाराम चौधरी, आयोजन समिति के लच्छाराम, मांगाराम, अकाराम के., थानाराम, रूपाराम, दरजाराम, चेलाराम, हड़मताराम, दूदाराम, गीगाराम, चमनाराम, रामाराम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हड़मताराम चौधरी ने किया।

    श्री राजारामजी महाराज की बरसी को लेकर तैयारियां जोरों पर



    20 को भरेगा वार्षिक मेला, राजस्व मंत्री एवं सांसद समेत कई जनप्रतिनिधि करेंगे शिरकत

    निकटवर्ती लुम्बा की ढाणी में चौधरी समाज के आराध्य राजाराम महाराज की 20वीं बरसी 19 व 20 मई को श्रद्धा उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में साधु संतों के अलावा राजस्व मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर लुम्बा की ढाणी के महंत के निर्देशन में गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
    आयोजन समिति के अनुसार महंत रघुनाथाराम महाराज के सान्निध्य में होने वाले कार्यक्रम के तहत 19 मई को कार्यक्रम स्थल पर रात्रि को भजन संध्या होगी। जिसमें ख्यातनाम कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं ब्राह्मणों के आचार्यत्व में हवन होगा। इसी तरह 20 मई को बरसी के उपलक्ष्य में मेला भरेगा, इस मौके प्रसादी का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में मीठा महंत उम्मेदगिरी महाराज, पदमाराम महाराज चेण्डा, राजस्व मंत्री एवं पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, जालोर विधायक अमृता मेघवाल, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, सायला प्रधान जबरसिंह तूरा, पूर्व विधायक सांचौर जीवाराम चौधरी समेत जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी के अलावा आसपास के गांवों से समाजबंधु उपस्थित रहेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गांव को सजाया जा रहा है। जगह-जगह प्रवेश द्वार एवं लाइटिंग करने के साथ गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया। भजन संध्या तथा मेहमानों के ठहरने के लिए पांडाल का भी निर्माण किया जा रहा है।

    संत ने की तैयारियों की समीक्षा
    दोदिवसीय बरसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को महंत रघुनाथाराम महाराज ने बैठक लेकर समीक्षा की। महंत ने तैयारियों के संबंध में समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में समाज के लसाराम चौधरी, थानाराम, चेलाराम, आसाराम, मांगाराम, जेरामाराम, भलाराम, अकाराम के., युवा टीम के हड़मताराम, डॉ. सुजानाराम, दूदाराम चौधरी समेत समाज बंधु मौजूद थे।


    सायला. लुम्बाकी ढाणी में बरसी को लेकर की जा रही सजावट।