निकटवर्ती लुम्बा की ढाणी में चौधरी समाज के आराध्य राजाराम महाराज की 20वीं बरसी 19 व 20 मई को श्रद्धा उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में साधु संतों के अलावा राजस्व मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शिरकत करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर लुम्बा की ढाणी के महंत के निर्देशन में गांव में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
आयोजन समिति के अनुसार महंत रघुनाथाराम महाराज के सान्निध्य में होने वाले कार्यक्रम के तहत 19 मई को कार्यक्रम स्थल पर रात्रि को भजन संध्या होगी। जिसमें ख्यातनाम कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। वहीं ब्राह्मणों के आचार्यत्व में हवन होगा। इसी तरह 20 मई को बरसी के उपलक्ष्य में मेला भरेगा, इस मौके प्रसादी का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में मीठा महंत उम्मेदगिरी महाराज, पदमाराम महाराज चेण्डा, राजस्व मंत्री एवं पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल, जालोर विधायक अमृता मेघवाल, भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी, सायला प्रधान जबरसिंह तूरा, पूर्व विधायक सांचौर जीवाराम चौधरी समेत जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी के अलावा आसपास के गांवों से समाजबंधु उपस्थित रहेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गांव को सजाया जा रहा है। जगह-जगह प्रवेश द्वार एवं लाइटिंग करने के साथ गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया। भजन संध्या तथा मेहमानों के ठहरने के लिए पांडाल का भी निर्माण किया जा रहा है।
संत ने की तैयारियों की समीक्षा
दोदिवसीय बरसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को महंत रघुनाथाराम महाराज ने बैठक लेकर समीक्षा की। महंत ने तैयारियों के संबंध में समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में समाज के लसाराम चौधरी, थानाराम, चेलाराम, आसाराम, मांगाराम, जेरामाराम, भलाराम, अकाराम के., युवा टीम के हड़मताराम, डॉ. सुजानाराम, दूदाराम चौधरी समेत समाज बंधु मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।