लुंबा की ढाणी स्थित राजाराम
आश्रम के महंत रघुनाथरामजी महाराज के देवलोक होने पर बुधवार को शंभू रोट का
आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से साधु संतों ने भाग लिया। शंभू रोट को
लेकर सवेरे से ही जिले के विभिन्न मंदिर-मठों के महंत, गादीपति एवं संतों
के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सवेरे दस बजे तक बड़ी संख्या में साधु
संत इकट्ठे हो गए। रघुनाथरामजी महाराज की समाधि पर उनके गुरु भाई शिकारपुरा
आश्रम के गादीपति दयाराम महाराज ने शंभू रोट का भोग लगाया। इस दौरान अन्य
संतों ने भी समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं महंत के भक्तों
एवं राजनेताओं ने भी शीश नवा उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद संतों
के लिए शंभू रोट शुरू हुआ,जिसमें जिलेभर से आए संतों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर गोल उम्मेदाबाद महंत रावत भारती महाराज, धूंबड़ा महंत राजभारती
महाराज, मीठा महंत उम्मेद गिरी महाराज, घाणा महंत समाधि गिरी महाराज, डंडा
ली महंत चेतनानंद महाराज, रामभारती महाराज पादरू, वालेरा महंत पारसभारती
महाराज, पारसाराम महाराज, जेताराम महाराज, रघुनाथपुरी धुणिया जालोर,
भोपाभारती मोकणी गोविंद महाराज भाटा समेत बड़ी संख्या भक्तगण एवं राजनेता
उपस्थित थे।
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं | पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं |
0
टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।