समाज के लोगों को चाहिए की वे अपने अपने गांव- गांव, ढाणी- ढाणी में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करें ताकि बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। जब परिवार में एक बालिका पढ़ती हैं तो दो परिवारों में ज्ञान की ज्योति जगती हैं।इसलिए आज के समय में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना हमारी आवश्यकता हैं। यह विचार पाल रोड पर स्तिथ श्री राजाराम शिक्षण संस्था की बैठक में शिकारपुरा के गादीपति महंत श्री दयाराम जी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा की संस्था के सभी सदस्य का दायित्व हैं की शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर कार्य करें। क्योंकि जिस समाज में शिक्षा का स्तर ज्यादा होगा वह समाज चहुँमुखी विकास करेगा। संस्था अध्यक्ष सवाराम पटेल, उपाध्यक्ष सुजाराम पटेल धुन्धाड़ा, पुखराम चौधरी एवं सचिव पूर्व पुलिस उप अधिकक्ष जोगाराम पटेल ने संस्था की गतिविधियों महिला छात्रावास, बाल छात्रावास की जानकारी ली। बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष श्री तगाराम पटेल, श्रीमती विजय लक्ष्मी पटेल, महेंद्र चौधरी, डॉ. कमलेश चौधरी, वेनाराम पटेल, चेनाराम पटेल सहित समाज के कई गणमान्य बंधू उपस्तिथ थे।(फाइल फ़ोटो)
समाचार के लिए डोली से नवलेश भूरिया

JAY GURUDEV NMO
ReplyDelete