|
- सैन्य सम्मान से हुआ शहीद रमेश चौधरी का अंतिम संस्कार, शवयात्रा में जुटे 10 हजार से अधिक लोग
- पिता ने शव को चूमकर नम आंखों से दी अंतिम विदाई, बेटी ने संभाला कहा उसका भाई अमर हुआ
|
 |
| सेना, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए |
रेवदर जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए रमेश कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर मंगलवार सवेरे 8 बजे पैतृत्व गांव नागाणी पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शव को देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई। शव आने से एक पहले रिश्तेदारों ने माता-पिता को उनके बेटे के शहीद होने जानकारी दी थी। जैसे ही शव घर पहुंचा। शिव को देखकर घर की चौखट पर खड़े पिता फफक पड़े। माता दलू देवी का हाल भी बुरा था। बड़ी बहन गंगा देवी ने नम आंखों पिता बाबूलाल को संभाला। उसने कहा कि कोई रोए नहीं मेरा भाई अमर हुआ है। उसने पिता से कहा कि उनके बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। देखिए, उनके बेटे के सम्मान हजारों लोग जुटे हैं। बेटी की बात सुनकर पिता ने अपने आप को संभाला तथा बेटे का माथा चूमकर अंतिम विदाई दी।
एकरात पहले माता-पिता को बताया कि उनका बेटा शहीद हो गया : रमेश चौधरी के शहीद होने की जानकारी माता-पिता को नहीं दी गई थी। शहीद के पिता बाबूलाल रोजाना की तरह कुएं पर काम करने जाते थे और माता दलू देवी घर का काम संभालती थी। जम्मू कश्मीर शव लेने गए बड़े भाई कसनाराम ने भी छोटे भाई विजय और चेचेरे भाईयों को सच बताया था। सोमवार रात करीब 10 बजे माता-पिता को सच बताया तो उनका रो रोकर हाल बुरा हो गया। सवेरे तिरंगे में लिपटे शव को देखकर माता-पिता की आंखे भर आई, लेकिन बेटी गंगा देवी और अन्य परिजनों ने उनको संभाला।
 |
| शव यात्रा में सांसद देवजी पटेल सहित हजारों लोगो ने पुष्प वर्षा शहीद विदाई दी |
पुष्प वर्षा से शहीद को विदाई गांव के मुख्य मार्ग से गुजरी शवयात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत कर शहीद को अंतिम विदाई दी। गली-मोहल्लों से लेकर घर की छतों पर खड़े लोगों ने शहीद को नमन किया। शहीद के ताबूत को फूल मालाओं से लाद दिया। शहीद रमेश चौधरी अमर रहे के जयकारों ने वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग दिया।
 |
| शहीद को श्रदांजलि देने पहुंचे हजारों लोग, डेड किलोमीटर लंबी थी शव यात्रा |
भाई ने मुखाग्नि दी शवयात्रा के मुक्तिधाम पहुंचने पर सेना ने गार्ड ऑफ आर्नर दिया। सेना, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। शहीद के बड़े भाई कसनाराम ने शव को मुखाग्नि दी। इस मौके गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद देवजी पटेल, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, तारा भंडारी, पीसीसी महासचिव नीरज डांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, प्रधान पंूजाभाई मेघवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, उपजिलाप्रमुख कानाराम चौधरी, लूणी विधायक जोगाराम पटेल, यूआईटी चैयरमैन सुरेश चौधरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह राव, जय सिंह राव, लकमाराम कोली, एसपी संदीप सिंह चौहान, एडीएम प्रहलाद सहाय नागा, एसडीएम रामचंद्र गरवा समेत कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
 |
| शहीद के बड़े भाई कसनाराम ने शव को मुखाग्नि दी |
Jai hind
ReplyDeleteजय हिंद शत् शत् नमन
ReplyDeleteJay hind
ReplyDeletejay Hind
ReplyDelete