भीनमाल शहर के स्टेशन रोड स्थित आँजणा कलबी समाज छात्रावास में नवनिर्मित राधे-कृष्ण व राजेश्वर भगवान मंदिरो की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज आज कलश यात्रा के साथ हुआ।
कलश यात्रा छात्रावास से रवाना होकर रामसीन रोड़, सूर्य मंदिर, तलबी रोड़, महावीर चौराहा, पीपली चौक, मुख्य बाजार, वराहश्याम मंदिर, गणेश चौक, महालक्ष्मी मंदिर रोड़, विवेकानंद चौराहा, खारी रोड़, माघ चौक, स्टेशन रोड़, अम्बेडकर सर्किल, रेलवे स्टेशन होते हुए छात्रावास पहुंची।
कलशयात्रा मेंं सज-धज कर सिर पर कलश धारण किए चल रही बालिकाएं, रथ पर भगवान की मूर्ति को लेकर सवार चढ़ावों के लाभार्थी, भक्तिगीतों पर नाचते युवा, आसमान में उडता गुलाल, गुजंते राजेश्वर भगवान के जयकारौ से माहौल्ल भक्तिमय हो गया. इस मौके कई समाजबंधु मौजूद थे।
कलशयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब-राधे-कृष्ण व राजेश्वर भगवान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कलशयात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा. कलशयात्रा में युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजे नजर आए. कलशयात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
पूरे दिन गुंजे मंत्रोच्चार-राधे-कृष्ण व राजेश्वर भगवान मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार गुंजते रहे, प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत बुधवार को गणपति पूजन, पुष्य वाचन, मातूका पूजन, नांदी श्राद्ध, मंडप प्रवेश, आचार्य ब्राह्मण वरुण, जाजम बिछाना, विशाल जलयात्रा, प्रधान पीठ पूजन, अग्नि स्थापना, नवग्रह पूजन, योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, सांय पूजन के कार्यक्रम हुए।
श्री राधेकृष्ण व राजेश्वर भगवान के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज
Shankar L. Anjana Luniyasar
किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायेदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं | पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जय श्री राजेश्वर भगवान की
ReplyDeleteजय श्री राजेश्वर भगवान की
ReplyDelete