आँजणा युवा संगोष्ठी का आयोजन
रानीवाड़ा। आँजणा कलबी समाज का दूसरा युवा संगोष्ठी कार्यक्रम कल रविवार को श्री राजाराम बालिका छात्रावास में आयोजित किया गया। कुछ दिनों पहले पहला संगोष्ठी का आयोजन सांचोर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम सामाजिक और मानव सेवा में कार्यरत कलबी पटेल समाज के सबसे बड़े ऑनलाइन नेटवर्क "कलबी पटेल समाज, मोबाइल एप्प" की और से आयोजित किया गया।संगोष्ठी में समाज के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर के समाज के हित फ़ैसले लिए गए।
कार्यक्रम में भीनमाल से आए बाबूलाल चौधरी ने नशा, शिक्षा और अन्य सामाजिक कुरतियों को मिटाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं का नशे के प्रति आकर्षण को दुखद बताते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव हैं। चौधरी ने अन्य कई सामाजिक कुरुतिया पर प्रकाश डालते हुए इन्हें ख़त्म करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रमेश भाई आँजणा ने नशा मुक्त समाज और बालिका शिक्षा पर युवाओं का ध्यान आकर्षित किया वही शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा के लिए पिछले दो सालों से नामांकन के लिए रुके हुए श्री राजाराम बालिका विद्यालय को इसी महीने से नामांकन परिक्रिया शुरू करने की बात रखी वही कार्यक्रम में उपस्तिथ समाज बंधुओं ने सहमति दिखाते हुए 26 मई से बालिका विद्यालय में नामांकन परिक्रिया शुरू कर दिया गया।
कार्यक्रम में आँजणा समाज रानीवाड़ा के अध्यक्ष जगारामजी, अध्यापक प्रखा रामजी, लखमाराम जी, महेंद्रजी, समाज सेवी हिंदुराम जी, मदन जी, कानाराम जी, जितुजी, कृष्णजी रतनपुर, गोदाराम जी, समाज सेवी सोमाराम जी, सवदाराम रामजी एवं मंजीराम जी सहित हमारे कार्यक्रम संयोजक मदनलाल दहीपुर, हरीशजी दहीपुर, दिनेशजी धानोल, भवरलाल जी रतनपुर, गोकला रामजी रतनपुरा, जयंतीलाल जी हिरपुरा, सुरेशजी सेवड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्तिथ थे।
आने वाले समय में इस प्रकार और भी बहुत सारे शिविर आयोजित किए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ:
आपके अतुल्य कमेंट के लिये कैप्स परिवार आपका आभारी है, हमें बेहतर सेवा देना का अवसर प्रदान करे।